{"_id":"59b220cc4f1c1bfd7f8b4f5a","slug":"royal-enfield-classic-350-and-classic-500-launched-with-new-colours-and-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield ने नए कलर और फीचर्स के साथ लॉन्च की 'बुलेट', इसी महीने से होगी बुकिंग","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
Royal Enfield ने नए कलर और फीचर्स के साथ लॉन्च की 'बुलेट', इसी महीने से होगी बुकिंग
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
ज्यादा पावरफुल इंजन वाली क्लासिक 500 को Stealth Black' कलर के साथ लॉन्च किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल एनफिल्ड ने कंपनी की मशहूर क्लासिक 350 और क्लासिक 500 मोटरसाइकिल को नए कलर के साथ लॉन्च किया है। क्लासिक 350 गन-मेटल ग्रे कलर में लाई गई है, वहीं ज्यादा पावरफुल इंजन वाली क्लासिक 500 को Stealth Black' कलर के साथ लॉन्च किया गया है। कुछ दिन पहले ही अमर उजाला ने आपको जानकारी दी थी कि रॉयल एनफील्ड ऐसे कुछ बदलाव के साथ इन मोटरसाइकिल्स को लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलर के अलावा ये हैं नए फीचर्स
क्लासिक 350 गन-मेटल ग्रे कलर में लाई गई है,
क्लासिक 350 में कंपनी ने रियर डिस्क ब्रेक और नया swingarm दिया है। नई क्लासिक 350 का swingarm कंपनी की थंडरबर्ड सीरीज के जैसा ही है। अभी तक क्लासिक 350 के साथ रियर में 153mm ड्रम दिया जा रहा था। क्लासिक 500 में भी कंपनी ने रियर डिस्क ब्रेक और नया swingarm दिया है। इसके अलावा कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले वाली ही split सीट, ऑटोमैटिक हेडलैंप, BS-IV इंजन दिया गया है।
इंजन की बात करें तो क्लासिक 350 में 346 सीसी का सिंगल-सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 19.8 bhp पावर और 28 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं क्लासिक 500 में 499 सीसी का सिंगल-सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 27.2 bhp पावर और 41.3 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
नई क्लासिक 350 और क्लासिक 500 बाइक की बुकिंग 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी। गनमेटल ग्रे कलर वाली क्लासिक 350 का चेन्नई में ऑन रोड प्राइज 1.59 लाख रुपए और Stealth ब्लैक कलर वाली क्लासिक 500 की कीमत 2.05 लाख रुपए हैं।