वेस्पा ने उतारा नई कीमत के साथ नया स्कूटर
इटली का खूबसूरत स्कूटर ब्रांड वेस्पा ने भारतीय बाजार में 125सीसी सेगमेंट के तहत अपना नए स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसको वेस्पा एस्कलूसिवो वीएक्स125 नाम से उतारा है, ये कंपनी का स्पेशल लिमिटेड एडिशन है। कंपनी ने इसकी की कीमत 81,100 रुपए (पुणे ऑन रोड) रखी गई है।
इसमें कंपनी ने कॉस्मेटिक बदलाव के साथ कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। वेस्पा एस्कलूसिवो वीएक्स 125 स्पेशल एडिशन को व्हाइट, रेड और ब्लैक इन तीन रंगों में उतारा गया है। कंपनी इसकी सिर्फ 1000 ईकाइयां ही बनाकर बेचेगी।
नए बदलाव
नई बॉडी ग्राफिक्स और नई कीमत के चलते इसको नया मॉडल कहा जाएगा।
वेस्पा एस्कूलसिवो वीएक्स 125 स्पेशल एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले जैसे 125 सीसी, एयरकूल्ड, फोर स्ट्रॉक इंजन के साथ ही है जो 10 पीएस का पावर और 10.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगा के साथ काम करता है। इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक की सुविधा है।
स्पेशल फीचर्स के तौर पर इसमें फ्रंट एप्रोन और साइड डेकल्स पर पर एस्कलूसिवो डेकल्स, सीट पर कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और रियर पैनल पर एस्कलूसिवो नाम का बैज दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लैक एंड सिल्वर कॉटिंग वाले अलॉय व्हील दिए गए हैं।