फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   New Mahindra Rodeo UZO 125 launched at Rs. 47,957

महिंद्रा ने उतारा 125सीसी स्कूटर, मिलेगा मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी

Sat, 16 Aug 2014 03:01 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
New Mahindra Rodeo UZO 125 launched at Rs. 47,957

टू व्हीलर्स कंपनी महिंद्रा ने इस साल 3-4 टू व्हीलर बाजार में उतारने की बात कही है। कंपनी अपने इस वायदे को पूरा करने के क्रम में काम शुरू कर चुकी है।

विज्ञापन


कंपनी ने स्पोर्टी न्यू रोडियो यूजेडओ 125 स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने नए महिंद्रा रोडियो यूजेडओ 125 स्कूटर को पहले से ज्यादार स्टाइलिश, ऑप्टिमाइज परफॉर्मेंस और यूनिक फीचर्स के साथ 47,957 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है।

विज्ञापन

फीचर्स और माइलेज

New Mahindra Rodeo UZO 125 launched at Rs. 47,957

महिंद्रा रोडियो यूजेडओ स्टैंडर्ड स्कूटर रोडियो का प्रीमियम वर्जन है। नए वर्जन में कंपनी ने टू टोन डुअल टेक्स्चर सीट और रंगीन व्हील का इस्तेमाल किया है।

रोडियो यूजेडओ एडवांस डीसीडीआई टेक्नोलॉजी और एटीएलए सिस्टम पर काम करता है जिसका दावा है कि ये अच्छी परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस खर्च देता है।

इस स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और एंटी-थेफ्ट लॉक जैसे फीचर्स आपको मिलेंगे। साथ ही, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जो स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, क्लॉक, हाई स्पी़ड वॉर्निंग अलार्म और ओडोमीटर साथ हैं, भी मौजूद है।

रोडियो यूजेडओ स्कूटर 125सीसी के एयर कूल्ड इंजन के सा‌थ काम करता है जो 8पीएस पावर और 9एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

कंपनी का दावा है कि ये 59 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed