फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Mahindra to launch Mojo 300 and three other products this year

मोजो 300 सहित महिंद्रा लॉन्च करेगा 4 बाइक्स

Tue, 22 Jul 2014 09:28 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
Mahindra to launch Mojo 300 and three other products this year

टू व्हीलर कंपनी ‌महिंद्रा साल 2014 के अंत तक भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली है। कंपनी ने अपनी रणनीति के बारे में खुलासा भी कर दिया है।

विज्ञापन


महिंद्रा ने चार नए टू व्हीलर प्रोडक्टस लॉन्च करने की योजना बनाई है। इनमें स्कूटर, एंट्री लेवल बाइक और कुछ पिछली बाइक के नए वैरियंट उतारने की योजना है।
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मोजो 300, 110सीसी स्कूटर जिसका कोड नेम जी101 दिया गया है और डिस्क ब्रेक के साथ नई महिंद्रा सेंचुरो 01-डी लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी बाइक के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कंपनी 150सीसी में अपनी बाइक लॉन्च कर सकती है।

महिंद्रा टू व्हीलर अपनी बाइक्स को भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में लॉन्च करेगी। कंपनी अभी 11 देशों में अपने प्रोडक्टस की बिक्री कर रही है। कंपनी ने अपने व्हीकल्स का एक्सपोर्ट बढ़ाने सहित विदेशी बाजारों की संख्या 15 करने का लक्ष्य भी तय किया है। महिंद्रा टू व्हीलर के इन नए बाजारों में कोलंबिया और नाईजीरिया सहित दो अन्य देश में व्यापार शुरू करेगी।

भारत में कपंनी के अभी 1500 टच प्वाइंट्स मौजूद हैं, इनमें 600 पिछले साल ही खोले गए थे।

‌महिंद्रा मोजो 300सीसी

Mahindra to launch Mojo 300 and three other products this year

कंपनी ने पहली बार 2012 ऑटो एक्सपो शो के दौरान ‌महिंद्रा मोजो 300सीसी के प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया था। दो साल बाद फिर कंपनी ने मोजो 300 सीसी बाइक को फरवरी 2014 ऑटो एक्‍सपो में नई अपडेट के साथ शोकेस किया।

कंपनी इस बाइक को कई एंडवास तकनीकी और फीचर्स साथ पेश करने वाली है। महिंद्रा मोजो में कंपनी ने 300 सीसी की क्षमता का दमदार इंजन इस्तेमाल किया गया है।

महिंद्रा मोजो 300सीसी की सीधा मुकाबला केटीएम ड्यूक 390 और होंडा सीबीआर250आर जैसी बाइक्स से होगा। इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपए तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed