{"_id":"2a7409c8-589e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mahindra-soon-launch-300cc-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा बाजार में जल्द लाएगी 300cc की बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
महिंद्रा बाजार में जल्द लाएगी 300cc की बाइक
bikedekho.com
Updated Mon, 07 Jan 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले वित्त वर्ष में अपनी 300cc की बाइक 'मोजो' लांच करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपने स्कूटरों के नए वेरिएंट भी पेश करेगी। कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य अनूप माथुर ने कहा कि मोजो के इंजन की टेस्टिंग की तैयारी की जा रही है। अगले वित्तीय वर्ष में इसकी लांचिंग की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
महिंद्रा ने 110cc बाइक के प्रदर्शन के मौके पर यह बात कही। कंपनी बाजार में उतारे जाने से पहले अपनी गाडि़यों के इंजन और उपकरणों के लिए पूरी तरह परीक्षण और मूल्यांकन के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। महिंद्रा टू व्हीलर्स अगले वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में स्कूटर का एक नया मॉडल पेश करेगी।
विज्ञापन
माथुर ने कहा कि कंपनी अगले 15 दिन में स्कूटर रोडियो का नया वर्जन लांच करने जा रही है। हम सभी श्रेणी में अपने वाहन उतारेंगे। अगले तीन से पांच साल तक स्कूटर और मोटरसाइकिलों के नए मॉडल पेश करते रहेंगे। कंपनी ने हाल ही में अपनी 110cc की दो बाइक पैंटेरो और सेंचुरो का प्रदर्शन किया। इन गाडि़यों का निर्यात मार्च 2013 से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन