फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   mahindra senturo ten thousand advance booking

महिंद्रा की सेंचुरो का धमाल, 10 हजार एंडवास बुकिंग हुईं

Fri, 26 Jul 2013 01:03 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Jul 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
mahindra senturo ten thousand advance booking
बाइक की दुनिया में नई नवेली लॉन्च महिंद्रा की सेंचुरो ने धमाल मचा दिया
विज्ञापन
है। कंपनी का दावा है कि लॉन्चिंग के तीन सप्ताह में 10 हजार बाइक की बुकिंग हुई है।

कंपनी ने 1 जुलाई को अपनी रिमोट सेंसिग फीचर वाली बाइक सेंचुरो को लॉन्च किया था। लॉचिंग के मात्र तीन हफ्ते में ही ग्राहकों में इसको खरीदने को लेकर जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा है।

मात्र तीन हफ्ते में सेंचुरो की 10 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। सौ सीसी सेगमेंट वाली इस बाइक की सीधी टक्कर पहले से मौजूद पैशन प्रो, स्पलेंडर, होंडा की ड्रीम निओ और बजाज डिस्कवर 100 टी से सीधी टक्कर है।
विज्ञापन


कंपनी ने इस नई बाइक की कीमत 45 हजार (एक्स शो रूम) तय की है, जो बाजार के अनुरूप पहले से मौजूद बाइक को कड़ी टक्कर देगी।

सेंचुरो में 106.77 सीसी का इंजन लगा हुआ है जो इसे 8.4 बीएचपी की ताकत देता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसके रिमोट सेंसिर फीचर की बदौलत इसका चोरी करना कठिन है। इसे डुप्लीकेट चाबी से स्टार्ट नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया था कि पहली दस हजार बाइक दिल्ली में मात्र 44 हजार (एक्स शोरूम) रुपये में दी जाएगी। ताजा आंकड़ों के अनुसार ये अपने प्रतिद्वंदियों को कठिन चुनौती देती लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed