{"_id":"5a41e96c4f1c1b10788b4fa9","slug":"mahindra-mahindra-working-on-a-new-bsa-motorcycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSA ब्रांड की मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च करेगी महिंद्रा, कंपनी ने की घोषणा","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
BSA ब्रांड की मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च करेगी महिंद्रा, कंपनी ने की घोषणा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
BSA motorcycle
साल 2016 में ही घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता ब्रांड BSA का अधिग्रहण कर लिया था। अब, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने घोषणा की है कि कंपनी इस पॉपुलर ब्रांड की वापसी करने के लिए एक नई बीएसए मोटरसाइकिल पर काम कर रही है।
पढ़ें: 7.33 लाख रुपए की कार को बना दिया Ferrari जैसा, RTO ने कर दी सीज
25 दिसंबर को क्रिसमस डे के मौके पर आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। इस ट्वीट में एक तस्वीर भी पोस्ट की गई है जिसमें सैंटा बीएसए मोटरसाइकिल चलाते दिखाया गया है। ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "सैंटा, इतने सालों तक अपनी पसंदीदा राइड मिस करने के लिए माफ करना। हम इसे आपके लिए वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। "

हालांकि कंपनी की ओर से नई बीएसए बाइक की डीटेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। माना जा रहा है कि यह एक मॉडर्न क्लासिक मोटरसाइकिल होगी। भारतीय बाजार में यह सेगमेंट काफी पॉपुलर हो रहा है। बता दें कि महिंद्रा ने 28 करोड़ रुपये में BSA का अधिग्रहण किया था। यह महिंद्रा के लिए पहली यूरोपियन दो-पहिया कंपनी नहीं थी, इससे पहले महिंद्रा ने पूजॉ मोटरसाइकिल ब्रैंड को भी खरीदा था।We’re sorry you’ve missed out on your favourite ride for all these years, Santa...We’re working on getting it back for you...A shiny new one, but with all the character of your old steed... pic.twitter.com/lgj0C7staC
— anand mahindra (@anandmahindra) December 25, 2017