{"_id":"23eee744f04613d00591981f923f767f","slug":"mahindra-centuro-disc-brake-version-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा सेंचुरो में मिलेगा एक और दमदार फीचर","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
महिंद्रा सेंचुरो में मिलेगा एक और दमदार फीचर
Updated Thu, 05 Jun 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
पहली बार महिंद्रा की पॉपुलर बाइक सेंचुरो को डिस्क ब्रेक सिस्टम के साथ ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान देखा गया था। इसके बाद महिंद्रा सेंचुरो को हाल ही में टेस्ट ड्राइव के दौरान कैमरे में कैद किया गया है।
विज्ञापन
ओवर ड्राइव की रिपोर्ट के मुताबिक इन तस्वीरों से बात स्पष्ट है कि जल्द ही कंपनी भारतीय बाजार में महिंद्रा सेंचुरो डिस्क ब्रेक वैरियंट उतारने वाली है। नई डिस्क ब्रेक महिंद्रा सेंचुरो को कंपनी सेंचुरो 01-डी के नाम से उतारेगी। इसकी कीमत स्टैंडर्ड बाइक की कीमत से करीब 2-3 हजार रुपए अधिक होगी।
विज्ञापन
महिंद्रा सेंचुरो पहले से ही दो वैरिंयट 01 डिजिटल डैश बोर्ड सहित और एन1 एनालॉग डैश बोर्ड सहित उपलब्ध है।
Trending Videos
शानदार फीचर्स की भरमार
कंपनी ने सेंचुरो में डिजिलट क्लस्टर, डिस्टेंस टू इंपिटी और सर्विस इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए हैं। महिंद्रा सेंचुरो में की-लाइट सहित फ्लिप-की, एंटी थेफ्ट अलार्म, फाइंड-मी लैंप्स, गाइड लैंप्स आदि खूबियां शामिल हैं।
विज्ञापन
इंजन और पावर
ये सेंचुरो की तरह 4 स्ट्रोट, 110 सीसी इंजन का एमसीआई-5 इंजन, 0.60 किमी की रफ्तार 8.85 सेकंड में, 85.2 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार, 85.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज फीचर्स के साथ काम करती है।