फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Mahindra caught testing its new 110cc scooter

महिंद्रा का 110सीसी स्कूटर, देखिए कंपनी कर रही है टेस्ट ड्राइव

Sun, 08 Jun 2014 08:17 AM IST
Updated Sun, 08 Jun 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
Mahindra caught testing its new 110cc scooter

कंपनी 110सीसी स्कूटर की टेस्टिंग कर रही है। कंपनी ने इस स्कूटर का कोड नेम महिंद्रा जी101 रखा है।

विज्ञापन


महिंद्रा टू व्हीलर कंपनी भारतीय बाजार में अपना 110सीसी स्कूटर उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी स्कूटर की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

ओवर ड्राइव वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के लोनावाला में कंपनी अपने 110सीसी स्कूटर की टेस्टिंग कर रही है। कंपनी ने इस स्कूटर का कोड नेम महिंद्रा जी101 रखा है।

इस स्कूटर का मुकाबला भारतीय बाजार पहले से 110सीसी सेगमेंट में मौजूद स्कूटर टीवीएस वेगो, टीवीएस जुपिटर, होंडा एक्टिवा वैगरह से होगा।

महिंद्रा सेंचुरो जैसे फीचर्स

Mahindra caught testing its new 110cc scooter

उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा अपनी लोकप्रिय बाइक सेंचुरो की तरह इस स्कूटर में भी शानदार फीचर्स शामिल कर सकती है।

कंपनी ने सेंचुरो में डिजिलट क्लस्टर, डिस्टेंस टू इंपिटी और सर्विस इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए हैं। महिंद्रा सेंचुरो में की-लाइट सहित फ्लिप-की, एंटी थेफ्ट अलार्म, फाइंड-मी लैंप्स, गाइड लैंप्स आदि खूबियां भी हैं। ये फीचर्स महिंद्रा के स्कूटर में हो सकते हैं।

इस स्कूटर के लेग स्पेस और सीट को देखा कर कहा जा सकता है कि ये एक वजनदार और प्रीमियम लुक का स्कूटर होगा।

कंपनी अपने इस स्कूटर ने महिंद्रा सेंचुरो वाला इंजन भी इस्तेमाल कर सकती है, जिसने पहले ही लोगों का दिल जीत रखा है।

4 स्ट्रोट, 110 सीसी इंजन का एमसीआई-5 इंजन, 0.60 किमी की रफ्तार 8.85 सेकंड में, 85.2 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार, 85.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज फीचर्स के साथ काम करती है।

लेकिन इस स्कूटर में 110 सीसी एमसीआई-5 इंजन की जगह मेटेड सीवीटी ट्रासंमिशन होगा। इस स्कूटर का माइलेज 60 किमी प्रति लीटर से अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed