फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Kawasaki Vulcan S Launched in India priced at 5.44 lakh

Kawasaki Vulcan S भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स से हार्ले डेविडसन को देगी टक्कर

Sun, 31 Dec 2017 10:11 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Dec 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
Kawasaki Vulcan S Launched in India priced at 5.44 lakh
Kawasaki Vulcan 650 S cruiser
पावरफुल बाइक बनाने वाली कंपनी कावासाकी ने भारत में नई बाइक 2018 Vulcan S लॉन्च कर दी है। यह एक क्रूजर बाइक है जिसका सीधा मुकाबला हार्ले डेविडसन स्ट्रीट से रहेगा। कंपनी ने इसकी कीमत 5.44 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन


पढ़ें: होंडा का ये स्कूटर होगा अगला 'एक्टिवा', लॉन्चिंग के एक महीने में ही टॉप-10 में पहुंचा
विज्ञापन


कावासाकी ने पिछले हफ्ते ही वेबसाइट पर इसकी झलक पेश की थी। भारत में यह कावासाकी की पहली क्रूजर बाइक है। कंपनी इसे 2018 ऑटो एक्सपो में भी दिखाएगी। बाइक की बुकिंग भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक का इंजन और फीचर्स

Kawasaki Vulcan S Launched in India priced at 5.44 lakh
Kawasaki Vulcan 650 S cruiser
बाइक में 649सीसी का पैरलल ट्विन, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 60.2bhp की पावर और 62.78 Nm का टॉर्क देगा इसके अलाव बाइक में 6 स्पीड गियर लगे होंगे। यही इंजन कंपनी की निंजा 650 और Z650 में भी था। 

कंपनी का कहना है कि इसका पावरफुल इंजन युवाओं को काफी पसंद आएगा। इसमें ऐंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसा फीचर भी दिया गया है। बाइक का फ्रंट व्हील 18-इंच और रियर व्हील 17-इंच का है। कावासाकी Vulcan 650S  कैंडी लाइम ग्रीन, पर्ल क्रिस्टल वाइट व फ्लेट इबोनी कलर में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed