{"_id":"7ec2ff04-6134-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"honda-will-launch-soon-four-in-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द चार नई मोटरसाइकिलें पेश करेगी होंडा","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
जल्द चार नई मोटरसाइकिलें पेश करेगी होंडा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 18 Jan 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुपहिया वाहन बनाने वाली अग्रणी कंपनी होंडा ने भारत में अपना पहला शोध एवं अनुसंधान केंद्र (आरएंडडी सेंटर) के साथ ही घोषणा की है कि वह देश में हर साल टू व्हीलर पेश करेगी। कंपनी का कहना है कि भारत में स्थापित आरएंडडी सेंटर नए वाहनों को विकसित करने के साथ ही ग्लोबल इनोवेशन हब का काम भी करेगा।
विज्ञापन
कंपनी के आरएंडडी सेंटर में फिलहाल चार नई मोटरसाइकिलों पर काम चल रहा है, जिनके वित्त वर्ष 2013-14 तक बाजार में आ जाने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी की भारतीय इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) कर्नाटक में खुलने वाली अपनी तीसरी उत्पादन इकाई के लिए दो हजार लोगों को भर्ती करेगी।
विज्ञापन