फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Honda might discontinue the CBF Stunner in India soon

अब नहीं मिलेंगी होंडा की ये लोकप्रिय बाइक

Sat, 16 Aug 2014 12:32 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
Honda might discontinue the CBF Stunner in India soon

जापानी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी होंडा की भारतीय इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआइ) भारतीय बाजार में अपनी 125सीसी सेमी फेयर्ड बाइक सीबीएफ स्टनर बंद करने वाली है।

विज्ञापन


ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने सीबीएफ स्टनर की लोकप्रियता और बिक्री घटने के कारण इस बाइक के उत्पादन को बंद करने का निर्णय लिया है।

हीरो मोटोकार्प से अलग होने के बाद होंडा ने भारतीय बाजार में कुछ नई बाइक्स भी लॉन्च की है, कंपनी की नई बाइक्स लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सीबीएफ स्टनर को कंपनी ने 2008 में लॉन्च किया था।

विज्ञापन

होंडा स्टनर की जगह नई बाइक

Honda might discontinue the CBF Stunner in India soon

होंडा स्टनर में 125.7 सीसी, 4 स्ट्रॉक, एयरकूल्ड इंजन लगा है जो 11 बीएचपी का पावर और 11 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का माइलेज 65 किलोमीटर प्रतिलीटर है।

स्टनर की जगह होंडा जल्द ही अपनी नई बाइक लॉन्च करने जा रही है, जो इसकी जगह लेगी। हालांकि कंपनी हाल ही में अपनी एंट्री लेवल कंयूटर बाइक सीडी ड्रीम 110 लॉन्च कर चुकी है जो काफी पसंद की जा रही है।

होंडा का सीबीएफ स्टनर का उत्पादन बंद करने के पीछे पहला कारण बाइक का समय के साथ अपग्रेड न होना और दूसरा कारण बाजार में बढ़ता कंप्टीशन भी माना जा रहा है। होंडा की कंप्टीटर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की इग्नाइटर भी सीबीएफ स्टनर पर आधारित है। हीरो की इग्नाइटर होंडा सीबीएफ से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

ऐसे में सीबीएफ का उत्पादन रोकने का दूसरा कारण यह माना जा रहा है कि कंपनी ने अपनी बाइक सीरीज को पहले से बेहतर बनाने के लिए सीबीएफ का निर्माण रोकने का निर्णय लिया है। हीरो मोटोकार्प भारतीय बाजार में एक बड़ा ब्रांड है और कंपनी की इग्नाइटर होंडा की स्टनर से दाम में भी कम है। होंडा सीबीएफ स्टनर की दो वेरिएंट 56,348 रुपये और 65,845 रुपये में ‌बिक्री कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed