फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   honda launch soon 100 cc bike

होंडा जल्द पेश करेगा 100 सीसी बाइक

Sat, 29 Sep 2012 04:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Sep 2012 04:49 PM IST
विज्ञापन
honda launch soon 100 cc bike

जापान की शीर्ष दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपनी प्रोडक्ट की रेंज में जल्द ही इजाफा करने वाली है। कई सालों से भारतीय सड़कों पर हीरो के साथ राज करने के बाद होंडा अलग होकर अब हर सेग्मेंट की बाइक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्लान कर रही है। होंडा का लक्ष्य साल 2020 तक भारतीय बाजार में सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी बनकर उभरना है।

विज्ञापन


होंडा की देश में एक कंप्यूटराइज्ड बाइक निर्माता के तौर पर बेहतर छवी है। अपनी इसी छवि का लाभ उठाकर कंपनी 100 सीसी क्षमता वाली श्रेणी में और बाइक पेश करने की तैयारी में है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने देश की सड़क पर 110 सीसी क्षमता वाली कंप्यूटराइज्ड बाइक ड्रीम युगा को पेश किया है। ड्रीम युगा के लिए कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ब्रांड अंबेस्डर चुना है।
विज्ञापन


देश के ग्रामीण बाजार को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 100 सीसी की बाइक को लांच करने का इरादा किया है। इसके साथ ही मिडिल क्लास यूथ भी कम मेंटीनेंस और माइलेज के कारण इसी सेग्मेंट की बाइकों को पसंद करते है। कंपनी ड्रीम युगा के सफलता के बाद इसी प्लेटफार्म पर अन्य बाइक्स को पेश करने जा रही है। कंपनी ने अभी तक इनके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed