{"_id":"59ad14294f1c1be5278b52dc","slug":"honda-grom-inspired-from-honda-navi-tested-in-india-know-125cc-bike-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Navi जैसी बाइक ला सकती है होंडा, 125cc वाली Honda Grom में दिए हैं ऐसे फीचर्स","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
Navi जैसी बाइक ला सकती है होंडा, 125cc वाली Honda Grom में दिए हैं ऐसे फीचर्स
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
ऐसी दिखती है Honda Grom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा अब भारत में होंडा नावी की तर्ज पर बनी बाइक ला सकती है। इस बाइक का नाम Honda Grom है। हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते देखा गया। इसके बाद से ही ऐसी अटकलें लग रही हैं कि होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) होंडा ग्रोम को भारत में ला सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से ऐसी कोई भी घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
जानिए क्या हैं इस बाइक के फीचर्स
Honda Grom
कंपनी के मोटर-स्कूटर होंडा नावी जैसी दिखने वाली होंडा ग्रोम में 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, फ्लूयल-एंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 9.7 bhp की पावर और 10.9 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। होंडा ग्रोम कंपनी के 70-80 दशक में आए होंडा मंकी मिनी-बाइक का अपडेटेड वर्जन है, हालांकि यह पूरी तरह मॉर्डन लुक वाली मोटरसाइकिल है।
पढ़ें: Yamaha ने नए डार्क नाइट वैरिएंट में उतारे तीन मॉडल्स, देखिए कैसा है नया लुक
होंडा ग्रोम को MSX125 के नाम से भी जाना जाता है। इसे पहली बार 2013 में लॉन्च किया गया था। यह दक्षिण-पूर्वी एशिया समेत पश्चिमी देशों में काफी पसंद की जाती है। हालांकि यह भारत में लॉन्च होगी या नहीं, अभी इस बारे में कहना जल्दबाजी होगी। कंपनी से जुड़े एक ऑनलाइन मीडिया सूत्र ने बताया कि किसी भी मॉडल की टेस्टिंग करने का मतलब यह नहीं होता कि उसे लॉन्च ही किया जाएगा।