फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Honda CB Shine crosses 50 lakh units milestone in India

ये है दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली 125 सीसी मोटरसाइकिल 

Fri, 03 Feb 2017 03:31 PM IST
ऑटो डेस्क/ अमर उजाला, दिल्ली
ऑटो डेस्क/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
Honda CB Shine crosses 50 lakh units milestone in India
हौंडा शाइन CB Shine - फोटो : Honda
हौंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने अपनी टापुकरा मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में 50 लाखवीं सीबी शाइन का निर्माण करते हुए एक नया रिकॉर्ड स्‍थापित किया है। हौंडा ने अपनी इस 125 सीसी मोटरसाइकिल को 2006 में उस समय पेश किया था जब कोई अन्य बाइक कंपनी इस वर्ग में प्रवेश भी नहीं कर रही थी। वित्त वर्ष 2008-09 में 125 सीसी सेगमेंट में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी। 
विज्ञापन


सीबी शाइन के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर 2010 में 10 लाख तक पहुंच गई। अप्रैल 2014 में यह संख्या बढ़कर 30 लाख तक पहुंच गई जो कि जनवरी 2017 में 50 लाख हो गई।  
विज्ञापन


इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए हौंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट व सीईओ कीटा मुरामात्सु ने बताया कि,‘‘भारत न सिर्फ दुनिया में सबसे तेजी से उभरता हुआ बाजार है, बल्कि हौंडा के लिए भी वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा अहम और तेजी से उभरते हुए बाजारों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रोथ के इस विजन के साथ हमने भारत में अपने कारोबार में एक नया मील का पत्थर छुआ है। हम इस असाधारण कार्य के लिए अपने मूल्यवान ग्राहकों, कारोबारी साझेदारों और हौंडा के अपने सभी साथियों का आभार प्रकट करते हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed