फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero updates Super Splendor

हीरो सुपर स्पलेंडर एक बार फिर नए अवतार में

Mon, 12 May 2014 08:17 AM IST
Updated Mon, 12 May 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
Hero updates Super Splendor

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक सुपर स्पलेंडर को एक बार फिर नए अवतार में उतारा है। नई सुपर स्पलेंडर की कीमत 51,250  रूपए (नई दिल्ली एक्स शोरूम ) रखी गई है।

विज्ञापन


कंपनी ने इसमें कुछ छोटे बदलाव करके नए ग्राफिक्स और नए कलर के साथ पेश किया है।

हीरो स्पलेंडर आईस्मार्ट के बाद भारत में लांच होने वाली यह दूसरी स्पलेंडर रेंज की बाइक है जिसे नए फीचर्स और कॉस्मेटिग चेंजेज किए गए हैं।

नई हीरो सुपर स्पलेंडर में नई बॉडी ग्राफिक्स, ब्लैक अलॉय व्हील तथा नए कलर की रेंज दी गई है। इसके अलावा इसमें ड्रम ब्रेक साथ-साथ ऑप्शनल फीचर के तौर पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
विज्ञापन

ये हैं इस साल के सबसे महंगे फोन

इसके अलावा कंपनी ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह 124.7सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयरकूल्ड इंजन के साथ काम करती है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पलेंडर आईस्मार्ट की कीमत

Hero updates Super Splendor

स्पलेंडर आईस्मार्ट की खास बात ये है कि आई3एस टेक्नोलॉजी में जब बाइक खड़ी होती है, तो इंजन ऑटोमै‌टिकली बंद हो जाता है। बाद में इसे सिर्फ क्लच दबाकर दोबारा शुरू किया जा सकता है। खासकर भीड़-भाड़ वाले शहरों में यह टेक्नोलॉजी काफी फायदेमंद साबित होती है।

इसके अलावा स्पलेंडर आईस्मार्ट 100सीसी एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर ओएचसी इंजन पर काम करती है। साथ ही इसको कई शानदार रंगों में पेश किया गया है।

कंपनी ने स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक की कीमत 47,250 रुपए (दिल्ली एक्सशोरूम) तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed