{"_id":"5a697e544f1c1b86268b6373","slug":"hero-motocorp-to-launch-xtreme-200-in-india-on-january-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तारीख को लॉन्च होगी हीरो Xtreme 200, ऐसे होंगे फीचर्स","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
इस तारीख को लॉन्च होगी हीरो Xtreme 200, ऐसे होंगे फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 200s
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आखिरकार अपनी Xtreme 200 बाइक की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। कंपनी ने एक टीजर वीडियो के जरिए बताया कि इस बाइक को 30 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
यह एनिमिटेड वीडियो दरअसल एक मीडिया इनवाइट है। बाइक को दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। हीरो एक्सट्रीम 200S को पहली बार 2016 में हुए ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। उस समय कंपनी ने XF3R और HX250 जैसे दूसरे कॉन्सेप्ट मॉडल भी पेश किए थे।
बाइक में 200 सीसी का सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। यह 18.2 बीएचपी की पावर और 17.2 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। इसकी कीमत 90 हजार से 1 लाख रुपए तक हो सकती है। बाइक के दोनों ही व्हील में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक की लीक तस्वीरों से पता लगता है कि इसमें सिंगल चैनल एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया जाएगा।