फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero MotoCorp Splendor NXG Discontinued in India

हीरो की यह सदाबहार बाइक भारत में हुई बंद

Mon, 02 Feb 2015 01:16 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp Splendor NXG Discontinued in India

देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्टी बाइक स्पलेंडर एनएक्सजी (Splendor NXG) भारत में बंद करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने एचएमसीएल वेबसाइट से स्पलेंडर एनएक्सजी वर्जन को हटा लिया है।

विज्ञापन


स्पलेंडर एनएक्सजी की जगह ज्यादा एडवांस बाइक हीरो स्पलेंडर आईस्मार्ट ने ले ली है। आईस्मार्ट लगभग एनएक्सजी प्लेटफार्म पर तैयार की गई है।

हीरो होंडा ने स्पलेंडर को पहली बार 1994 में बाजार पेश किया था। लॉन्चिंग के छह साल बाद ही स्पलेंडर ने देश ही नहीं दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


कंपनी ने 2007 में हीरो होंडा स्पलेंडर एनएक्सजी वर्जन लॉन्च किया। इस बाइक को कंपनी ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए स्पोर्टी लुक में पेश किया। यह बाइक ग्राहकों को अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाई। बाइक में कंपनी की तरफ से 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर ओएचसी, एअर कूल्ड 97.2 सीसी का इंजन दिया गया। NXG का इंजन 7,500 rpm पर 7.8 bhp पॉवर प्रोड्यूस करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरो स्पलेंडर आईस्मार्ट

Hero MotoCorp Splendor NXG Discontinued in India

हीरो स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक में एक यूनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो इस बाइक अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाने का काम करती है।

हीरो ने स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक आई3एस (आइडल स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम) नाम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी फोर व्हीलर्स से प्रेरित होकर तैयार की गई है।

इस टेक्नोलॉजी को बाइक में फ्यूल इफिशियंसी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

स्पलेंडर आईस्मार्ट की खास बात ये है कि आई3एस टेक्नोलॉजी में जब बाइक खड़ी होती है, तो इंजन ऑटोमै‌टिकली बंद हो जाता है। बाद में इसे सिर्फ क्लच दबाकर दोबारा शुरू किया जा सकता है। खासकर भीड़-भाड़ वाले शहरों में यह टेक्नोलॉजी काफी फायदेमंद साबित होती है।

इसके अलावा स्पलेंडर आईस्मार्ट 100सीसी एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर ओएचसी इंजन पर काम करती है। साथ ही इसको कई शानदार रंगों में पेश किया गया है। कंपनी ने स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक की कीमत 47,250 रुपए (दिल्ली एक्सशोरूम) तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed