फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero MotoCorp Leap to hit the market in February'15

थोड़ा इंतजार करेंगे तो आपको मिलेगा हीरो का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Tue, 01 Jul 2014 02:45 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp Leap to hit the market in February'15

देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का लीप स्कूटर एक इलेक्ट्रिक हाईब्रिड स्कूटर है। हीरो मोटोकॉर्प लीप को जनवरी, 2014 में प्रदर्शित किया गया था। कंपनी हीरो लीप को अगले साल फरवरी, 2015 में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है।

विज्ञापन


कंपनी इस हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर को गुड़गांव प्लांट में तैयार करेगी। हीरो लीप एक ग्लोबल स्कूटर है, इसको ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था। इस स्कूटर की बिक्री भारत के अलावा अन्य देशों में भी की जाएगी। कंपनी का उद्देश्य इस स्कूटर की 6,000 यूनिट्स हर साल बनाकर बेचेगी, मांग के अनुसार कंपनी ईकाइयां की संख्या बढ़ाएगी।
विज्ञापन

पावर और परफॉर्मेंस

Hero MotoCorp Leap to hit the market in February'15

हीरो लीप स्कूटर लिथियम-ईऑन बैटरी वाले 8केवी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करता है। साथ ही हीरो लीप स्कूटर में 124सीसी का इंजन दिया गया है जो 60 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इस स्कूटर की एक्सटेंडर अनॉन बोर्ड जनरेटर रेंज भी मौजूद होगी।

ये तीनों विकल्‍प बैटरी चार्ज, 3 लीटर फ्यूल टैंक और एक्सटेंडर रेंज आपको टेंशन फ्री रखकर राइडिंग का मजा देंगे

लॉन्च होगी हीरो की सबसे सस्ती बाइक

Hero MotoCorp Leap to hit the market in February'15

हीरो जल्द ही सस्ती 100सीसी का बाइक भी लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। हीरो इस बाइक को जुलाई में लॉन्च कर सकती है। इस बाइक के लॉन्च के बाद कंपनी 110सीसी स्कूटर-डैश अगस्त, 2014 में लॉन्च करेगी।

कंपनी ने अभी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। एंडवास तकनीक के चलते ये स्कूटर शानदार माइलेज देने वाला स्कूटर भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed