फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero MotoCorp HX250R VS Yamaha YZF-R25

250सीसी सेगमेंट में हीरो और यामाहा की बाइक, कौन है बेहतर?

Tue, 24 Jun 2014 03:17 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp HX250R VS Yamaha YZF-R25

हीरो मोटोकॉर्प और यामाहा मोटार इंडिया ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान 250सीसी सेगमेंट में अपनी दमदार बाइक्स पेश कर चुकी हैं। दमदार परफॉर्मेंस और शानदार लुक और डिजाइन के चलते इन बाइक्स का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


हीरो ने 250सीसी सेगमेंट में एचएक्स250आर के नाम से अपनी बाइक पेश की है जबकि यामाहा की बाइक का नाम वाईजेडएफ-आर25 है। हीरो एचएक्स250आर कंपनी की अब तक की सबसे दमदार बाइक में से है।
विज्ञापन


यामाहा पहले भी कई हाई इंड बाइक बाजार में उतारा चुकी है। यामाहा वाईजेडएफ-आर25 कंपनी की इस सेगमेंट में एंट्री लेवल बाइक है।

हीरो एचएक्स250आर बाइक की बात करें तो

Hero MotoCorp HX250R VS Yamaha YZF-R25

दोनों कंपनियां अपनी दमदार बनावट और शानदार इंनोवेशन के लिए जानी जाती है, लेकिन इन बाइक में आपको कई और दिलचस्प फीचर्स देखने को मिलेंगे। बाजार में पहले से मौजूद 250सीसी इंजन बाइक के मु‌काबले इन बाइक्स में आपको ज्यादा पावरफुल इंजन मिलेगा।

‌हीरो एचएक्स250आर बाइक की बात करें तो इसमें कंपनी ने 249सीसी, सिंगल सिलेंडर, 4 वॉल्व, 4 स्ट्रोक, डीओएचसी, लिक्वड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है। इसका अधिकतम पावर 31पीएस और टॉप टार्क 26एनएम है। ये 6 स्पीड ट्रासंमिशन के साथ काम करती है।

विज्ञापन

यामाहा वाईजेडएफ-आर25 बाइक की बात करें तो

Hero MotoCorp HX250R VS Yamaha YZF-R25

यामाहा वाईजेडएफ-आर25 बाइक की बात करें तो इसमें कंपनी ने 249सीसी, इन लाइन टू सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, डीओएचसी, लिक्वड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है। इसका अधिकतम पावर 36पीएस और टॉप टार्क 22.6 एनएम है। ये 6 स्पीड ट्रासंमिशन के साथ काम करती है।

यामाहा वाईजेडएफ-आर25 बाइक में ट्विन सिलेंडर खासियत है। यही कारण है कि हीरो एचएक्स250आर मुकाबले यामाहा वाईजेडएफ-आर25 ज्यादा पावर देने में सक्षम है। इस सेगमेंट में दोनों बाइक अन्य बाइक्स के मुकाबले शानदार परफॉर्मेंस देती हैं।

विज्ञापन

लुक और डिजाइन कमाल

Hero MotoCorp HX250R VS Yamaha YZF-R25

दोनों बाइक का लुक और डिजाइन गजब का है। लेकिन क्वालिटी टच की बात करें तो यहां फर्क दिखाई देती है जो फैसले में बदलाव कर सकता है। हीरो ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक में डुअल हैडलैंप्स, डे लाइट, लॉग विंड शिल्ड, विकल्‍प के तौर पर एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और प्रभावशील टैंक डिजाइन वैगरह का इस्तेमाल किया है।

यामाहा वाईजेडएफ-आर25 में इसकी सुपर स्पोर्ट्स बाइक का मिश्रण दिखाई देता है। अल्मोनियम कास्ट व्हील, डुअल प्रीडेटर हैंड लाइट, स्मार्ट एलईडी टेल लाइट और एनालॉग प्लस डिजिटल इंट्रॉमेंट क्लिस्टर दिया गया है।‌

कीमत के मामले में हैं जुदा

Hero MotoCorp HX250R VS Yamaha YZF-R25

250सीसी सेगमेंट में ‌हीरो एचएक्स250आर और यामाहा वाईजेडएफ-आर25 एक-दूसरे को चुनौती देती नजर आती हैं, लेकिन कीमतों के आधार पर ये बाइक एक-दूसरे से अलग हो सकती है।

हीरो एचएक्स250आर उन लोगों के लिए है जो किफायती कीमत में स्पोर्ट्स का मजा उठाना चाहते हैं जबकि यामाहा वाईजेडएफ-आर25 उन बाइक दीवानों के लिए है जो प्रीमियम बाइक की ओर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed