{"_id":"17c566362b2abb221ede7037561845be","slug":"hero-moto-corp-start-manufacturing-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका पहुंची भारत की हीरो बाइक्स","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
अमेरिका पहुंची भारत की हीरो बाइक्स
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प की बाइक्स अब अमेरिका में भी फर्राटा भरेंगी। हीरो नॉर्थ और लैटिन अमेरिका में कारखाने खोलने जा रही है।
पहली बार कंपनी अमेरिका में अपने फुल-फ्लेज कारखाने खोलने जा रही है। इससे पहले होंडा से जुड़ी होने के कारण हीरो विदेश में निवेश के लिए अनुबंध के तहत बंधी हुई थी। परंतु आपसी समझौता खत्म होने के कारण हीरो मोटो कॉर्प बाहरी निवेश के लिए ये कदम उठाएगी।
कंपनी के अधिकारियों का इस पर कहना है कि तीन देशों में वह मुख्य तौर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। इनमें लैटिन अमेरिका के ब्राजील और कोलंबिया के साथ नॉर्थ अमेरिका का मैक्सिको भी शामिल है।
विज्ञापन
इस पर कंपनी प्रमुख पवन मुंजाल का इस पर कहना है कि हमारा मकसद सिर्फ वहां के लिए दोपहिया वाहन तैयार करना नहीं है बल्कि आस-पड़ोस के देशों में भी निर्यात किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोलंबिया में यह कारखाना 2014 के मध्य तक खुलेगा। यहां के बाजार के लिए हम तैयारियां कर रहे हैं। फिलहाल कंपनी के बढ़ते कदमों से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय बाजार में धूम मचाने के बाद हीरो अब अमेरिका में भी अपना परचम लहराएगी।