फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero Electric Photon launched in India for Rs 54,110

हीरो उतारा भारत का सबसे तेज रफ्तार का इलेक्ट्रिक स्कूटर

Mon, 18 Aug 2014 12:52 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
Hero Electric Photon launched in India for Rs 54,110

टू व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने कई महा नगरों में अपना नया स्कूटर 'फोटॉन' लॉन्च किया है। नई दिल्ली एक्स शोरूम पर हीरो फोटॉन की कीमत 54,110 रुपए तय की गई है।

विज्ञापन


हीरो फोटॉन भारत में सबसे तेज चलाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी टॉप स्पीड 54 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका मतलब है कि हीरो फोटॉन का चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी।
विज्ञापन


भारत में अब तक किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती थी, लेकिन हीरो फोटोन को चलाने के लिए इसकी जरूरत होगी। इतना ही नहीं पेट्रोल के अन्य स्कूटर की तरह इसका आरटीओ में रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य फीचर्स और माइलेज

Hero Electric Photon launched in India for Rs 54,110

हीरो फोटॉन में एजीएम वीआरएलए पावर बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जोकि स्कूटर को इकोफ्रेंडली बनाने का काम करती है। इससे किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता।

हीरो फोटॉन इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को एक बार पूरा चार्ज करने के बाद पावर मोड में चलाने पर आप 50 किमी तक की दूरी तय कर सकते हैं। इसके अलावा इकोनोमी मोड में चलाने पर 80 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें फ्रंट टेलीस्कोपिक सस्पेंसन, एंटी-थेप्ट अलार्म, मल्टी इंटेलीजेंट चार्जर जैसे फीचर्स दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed