{"_id":"83c8f03242e61de97594c4711696a816","slug":"hero-electric-launches-avior-e-cycles-in-india-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो ने उतारीं दो ई-साइकिल, कीमत 18,990 रुपए","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
हीरो ने उतारीं दो ई-साइकिल, कीमत 18,990 रुपए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
टू व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने अपनी अवियॉर सीरीज के तहत दो ई-साइकिल बाजार में उतारी हैं। इन ई-साइकिल की कीमत 18,990 और 19,290 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) तय की गई है।
विज्ञापन
इन ई-साइकिल को खासकर मेट्रो शहरों में रहने वाले कॉरपोरेट पेशेवर लोगों के लिए उतारा गया है। ये ई-साइकिल बेंगलुरू, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेंनई में भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
हीरो ईको समूह के एमडी नवीन मुंजाल ने कहना है कि इन्हें मुख्य रूप से कॉरपोरेट घरानों में काम करने वाले उन पेशेवरों को लक्ष्य कर उतारा गया है जो घर से दफ्तर ईको फ्रेंडली तरीके से पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन
छह स्पीड गियर की ई-साइकिल में लिथियम बैटरी इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जिसे 4.5 - 5.5 घंटों में चार्ज किया जा सकता है।
'मेक इन इंडिया' के तहत होंडा ला रही है ये बाइक
यह ई- साइकिल अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
इन ई-साइकिल को पुरूष और महिला दोनों वर्गों के लिए तैयार किया गया है। ये ई-साइकिल AVIOR AMX और AVIOR AFX के नाम से मौजूद हैं।