{"_id":"b7cf7c739839bfa6cf8b1c04aa2897e2","slug":"hero-develop-three-new-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्लेंडर, पैशन और करिज्मा में लगेंगे नए इंजन","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
स्प्लेंडर, पैशन और करिज्मा में लगेंगे नए इंजन
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की नंबर वन दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटो कॉर्प ने तीन नए इंजन बनाने का दावा किया है। ये तीनों इंजन 100, 110, 250 सीसी सेगमेंट के है।
विज्ञापन
होंडा से अलग होने के बावजूद भी हीरो अभी तक उसके इंजन ही अपने वाहनों में इस्तेमाल कर रही थी। लेकिन हीरो मोटो कॉर्प ने अब दावा किया है कि उसने तीन नए इंजन तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन
ये तीनों इंजन अलग-अलग सेगमेंट के होंगे। कंपनी ने बताया कि इन इंजन को अपनी नई बाइक्स में भी इस्तेमाल करेगी। इसमें 100 और 110 सीसी के इंजन को वह अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्प्लेंडर और पैशन में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा 250 सीसी वाले इंजन को नई करिज्मा250 में इस्तेमाल किया जाएगा। हीरो मोटो कॉर्प के एमडी और सीईओ पवन मुंजाल ने टीओई को दिए इंटरव्यू में बताया कि कंपनी ने तीनों इंजन बना लिए हैं।
इन तीनों इंजनों का इस्तेमाल आगामी लॉन्च होने वाले मॉडलों के साथ पैशन प्रो और स्प्लेंडर में भी किया जाएगा। साथ ही ये नए डेवलप्ड इंजन पुराने इंजन से बेहतर रिजल्ट देंगे। माइलेज के मामले में ये इंजन भारत में मौजूद किसी भी इंजन की तुलना में बेहतर साबित होंगे।"
हालांकि बातचीत में पवन मुंजाल ने इस बात को स्वीकारा कि पुराने इंजनों के वाहनों को नए इंजनों पर बनाना एक चैलेजिंग काम है। लेकिन कंपनी इसके लिए पूरी तरह तैयार है।