फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero 200cc new bike patent design leaked, all you needs to know

हीरो की नई 200 सीसी मोटरसाइकिल का पेटेंट लीक, कमाल के होंगे फीचर्स

Sat, 22 Sep 2018 11:45 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Hero 200cc new bike patent design leaked, all you needs to know
Hero 200cc bike patent design leaked - फोटो : GAADIWAADI

हीरो मोटोकार्प भारत में अपनी 200cc लाइनअप को बढ़ावा देने की तैयारी में है। बता दें कि एक 200cc मोटरसाइकिल के पेटेंट लीक होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बाइक का ले-आउट एक्स-प्लस के आधार पर रखा गया है। जिसके ईंधन टैंक का डिजाइन भी समान ही है, इस मोटरसाइकिल  का निर्माण उपभोक्ता की जरूरतों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मोटरसाइकिल का हैंडल और सीट इस तरह से डिजाइन किया गया है। जिससे चालक को सफर करते समय परेशानी न हो। मोटरसाइकिल की सीट में मोटी सीट गद्दी का उपयोग किया जाएगा। मोटरसाइकिल की कीमत भारत में 1 लाख रुपये तक होने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपने नए 200 सीसी प्लेटफॉर्म से अधिक उत्पादों की योजना बनाई गई है, जिसमें पहले ही हीरो एक्सट्रीम 200 आर बिक्री पर है और एंट्री लेवल एडवेंचर बाइक हीरो एक्सपल्स 200 है, जिसे इस साल दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।  
विज्ञापन


ये लीक पेटेंट हीरो के 200 सीसी प्लेटफॉर्म में तीसरी बाइक दिखाती है जो संभवतः एक्सट्रीम 200 आर और एक्सपल्स के बीच की बाइक साबित हो सकती है। यह संभावना है कि नई बाइक एक्सट्रीम 200 आर के 200 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन को साझा करेगी जो 8.1 आरपीएम पर 18.1 बीएचपी और 6,500 आरपीएम पर 17.1 एनएम पीक टॉक जनरेट करेगा, बाइक में पांच स्पीड गियरबॉक्स  डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरो एक्सट्रीम 200 आर की कीमत 90,000 रुपये से कम है, वहीं एक्सपल्स में थोड़ा और खर्च होने की उम्मीद है। ऐसा लगता है कि हीरो मोटरसाइकिलों के इस 200-400 सीसी सेगमेंट पर सट्टेबाजी कर रहा है, जिसमें पिछले कुछ सालों में जबरदस्त वृद्धि देखी है। नया मॉडल उन ग्राहकों की उस मांग को पूरा करेगा जो एक मजबूत मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed