{"_id":"59e038d64f1c1bee688b5702","slug":"harley-davidson-launched-softail-range-of-fat-boy-fat-bob-street-bob-and-heritage-softail-classic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harley-Davidson ने एक साथ लॉन्च की ये चार बाइक, कीमत 11.99 लाख से शुरू","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
Harley-Davidson ने एक साथ लॉन्च की ये चार बाइक, कीमत 11.99 लाख से शुरू
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Fri, 13 Oct 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Harley-Davidson Launched 2018 Softail range
अमेरिकन मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Harley-Davidson ने भारत में अपनी क्रूजर रेंज को बदलकर नई 2018 Softail रेंज लॉन्च की है। इसके तहत नए इंजन और लुक के साथ चार मॉडल- Street Bob, Fat Bob, Fat Boy और Heritage Softail क्लासिक लॉन्च की है। इन बाइकों की कीमत क्रमश: 11.99 लाख रुपए, 13.99 लाख रुपए, 17.49 लाख रुपए और 18.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
पढ़ें: ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती कार, लुक के साथ माइलेज भी शानदार
फैट बॉब और स्ट्रीट बॉब में Milwaukee Eight 107 इंजन दिया गया है, जबकि हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक में Milwaukee Eight 114 इंजन दिया गया है। बाइकों में नया 15 kg तक कम हो गया है और हैंडलिंग बेहतर बन गई है। सस्पेंशन भी अपग्रेड किया गया है और डबल की जगह सीट के नीचे छिपा सिंगल shock दिया गया है।

Trending Videos
अन्य फीचर्स
Harley-Davidson Launched 2018 Softail range
2018 सॉफ्टेल मॉडल की यह मोटरसाइकिलें पहले की मोटरसाइकिलों की अपेक्षा काफी तेज और कम वजन के साथ आसान हैंडलिंग के कारण लोगों को लुभाएंगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो चारों बाइकों में LED हैडलैंप, नई सीट, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव किया है।
हार्ले डेविडसन के भारत-चीन के प्रबंध निदेशक पीटर मैक्कैंजी ने कहा, "नई मोटरसाइकिलें युवाओं और राइडिंग का जुनून रखने वाले ग्राहकों को खासी पसंद आ सकती हैं। 2018 सॉफ्टेल कस्टम मोटरसाइकिलें हार्ले-डेविडसन की विश्वसनीयता और स्टाइलिंग की खूबियों को आधुनिक नजरिए से पेश करने की नीति दर्शाती हैं। इन मोटरसाइकिलों के पहले लुक को काफी पसंद किया गया और हमें पूरा यकीन है कि ये मोटरसाइकिलें भारत में मौज-मस्ती और राइडिंग के शौकीनों के अनुभवों को और बेहतर बनाएंगी।"