फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   GoGreen BOV launches new electric scooters in India

भारतीय कंपनी ने उतारे चार नए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर

Mon, 19 May 2014 01:13 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
GoGreen BOV launches new electric scooters in India

बैंगलुरू स्थिति ई-बाइक (इलेक्ट्रिक टू व्हीलर) बनाने वाली कंपनी गो ग्रीन बॉव ने चार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किए हैं। कंपनी ने इन चारों इलेक्ट्रिक स्कूटरों को कोहरा, किमाया, कवच और सुन्नोटी नाम से उतारा है। इन स्कूटर की रेंज 38,000-59,500 रुपए तक है जो सभी उम्र के लोगों के लिए फिट बैठता है।

विज्ञापन

यामाहा सुपरबाइक के तीन शानदार नए अंदाज, आपने देखें?

इन स्कूटरों में बेहतरीन लुक और डिजाइन सहित कई सारे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। ये स्कूटर एक बार चार्ज होने के बाद 60 से 120 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। सभी स्कूटर ऑरेंज, रेड, ग्रीन, परपल और ग्रे इन पांच कलर्स में उपलब्ध कराए गए हैं। जानिए इन चारों स्कूटरों के फीचर्स और कीमत।

विज्ञापन

गो ग्रीन बॉव कोहरा

GoGreen BOV launches new electric scooters in India

कोहरा इलेक्ट्रिक स्कूटर को खासकर स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए उतारा गया है। इसकी कीमत 38,000 रूपए रखी गई है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 60 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

गो ग्रीन बॉव किमाया

GoGreen BOV launches new electric scooters in India

इस स्कूटर को खासकर वुमन और कम दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत 47,000 रुपए रखी गई है। यह एक बार चार्ज होने में 60 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम है। यह स्कूटर 160 किलोग्राम तक वजन ले जाने में सक्षम है।

विज्ञापन

गो ग्रीन बॉव कवच

GoGreen BOV launches new electric scooters in India

कवच स्कूटर को खासकर फील्ड वर्कर्स के लिए बनाया गया है जिनकी यात्रा की दूरी कोई तय नहीं होती है। इसकी कीमत 53,000 रुपए रखी गई है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

गो ग्रीन बॉव सुन्नोटी

GoGreen BOV launches new electric scooters in India

सुन्नोटी स्कूटर को खासकर सामान की डिलीवरी करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। यह दो अलग-अलग वैरियंट में उपलब्ध है जो 60 किमी और 100 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है। इनमें से एक की कीमत 44,000 रुपए और दूसरे की कीमत 59,500 रुपए रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed