फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Ducati launched limited edition Diavel Diesel bike in India at Rupees 21 Lakhs

इस कंपनी ने भारत में लॉन्च की डीजल बाइक, इसमें है 1198cc का दमदार इंजन

Mon, 16 Oct 2017 09:42 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 16 Oct 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Ducati launched limited edition Diavel Diesel bike in India at Rupees 21 Lakhs
Ducati Diavel Diesel - फोटो : Ducati
इटली की वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी ने भारत में लिमिटेड एडिशन Diavel Diesel बाइक लॉन्च की है। इस बाइक की लॉन्चिंग के जरिए डेवियल फैमिली की देश में फिर से एंट्री भी हुई है। डुकाटी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सर्गी कैनोवास गररिगा ने कहा कि भारतीय बाजार में इस बाइक की भारी डिमांड की जा रही थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: इस नए फीचर के साथ लॉन्च हुई बजाज Platina ComforTec, 1 लीटर में चलेगी 104 Km
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "यह हमारे पोर्टफोलियो की बेस्ट सेलिंग बाइकों में से एक रही है। डुकाटी डेवियल डीजल एक स्पेशल एडिशन मोटरसाइकिल है और इस लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल की भारत में डिलीवरी शुरू कर दी गई है। "
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक का इंजन और फीचर्स

Ducati launched limited edition Diavel Diesel bike in India at Rupees 21 Lakhs
Ducati Diavel Diesel - फोटो : Ducati
इस दमदार डीजल बाइक में 1198 cc का 2 सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 162 एचपी की पावर और 130 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की टॉप स्पीड 270 kmph की है। इसका वजन 239 kg और फ्यूल टैंक 17 litres का है। 

बाइक में कुछ यूनीक स्पेसिफिकेशन भी दी गई हैं। इसमें लाल रंग के एयर इंटेक कवर्स, LCD डैशबोर्ड, ब्लैक साइलेंसर, डुअल फ्रंट और सिंगल रियर डिस्क ब्रेक, 17 इंच के एलॉय व्हील, फुल Led हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक की कीमत 21 लाख 72 हजार रुपए है। बाइक को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बंगलूरू, पुणे, अहमदाबाद, कोच्ची और कोलकाता स्थित डुकाटी डीलरशिप से खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed