सस्ती और दमदार है होंडा की ‘ड्रीम युगा’
‘ड्रीम युगा’ होंडा की भारतीय इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) की सस्ती बाइक है। यह बाइक लुक और पॉवर के मामले में बेजोड़ है। कंपनी ने ग्रामीण बाजार को ध्यान में रखकर इस बाइक को पेश किया है। कंपनी का मकसद 2020 तक अपना कारोबार दोगुना करने की है।
ड्रीम युगा होंडा की अभी तक की सबसे सस्ती बाइकों में से है। चार गियर से लैस 110 सीसी की 'ड्रीम युगा' का पिकअप जबरदस्त है। ड्रीम युगा पांच आकर्षक कलर में बाजार में उपलब्ध मिलेगी। इसके लुक की बात करें तो इस रेंज में इसके आस-पास और कोई बाइक नहीं ठहरती।
ड्रीम युगा का वजन करीब 108 किलो और व्हीलबेस 1262 एमएम का है। जो इसे सड़क पर जमकर दौड़ने में मदद देता है। इसका आकर्षक स्पीड मीटर और अन्य फीचर्स लुक को और अधिक मजेदार बना देते है। इसकी लंबी सीट सफर को आरामदायक बनाने में मददगार है। डेली सफर करने वालों के लिए यह बाइक एक सौगात साबित होगी।
ड्रीम युगा की आठ हजार rpm पर 9 bhp पॉवर है। अगले पहिये में लगे 110 एमएम का डिस्क ब्रेक राइडर की बाइक को कंट्रोल करने में मददगार है। कंपनी ने दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 44,642 रुपये रखी है।
