BMW ने भारत में उतारी अपनी पॉपुलर बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी ऑटो कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी पाॅपुलर नकेड स्पोर्ट मोटरसाइकिल 'एस1000आर' भारतीय बाजार में उतार दी है। मुंबई एक्स शोरूम पर बीएमडब्ल्यू एस1000आर की कीमत 22.83 लाख रुपए है।
ये बाइक जानी-मानी सुपरस्पोर्ट बाइक बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर का नकेड वर्जन है। इस बाइक में बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर के कई बेसिक एलिमेंट शामिल किए गए हैं।
धूम3 में बीएमडब्ल्यू के1300आर और बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर सुपर बाइक का इस्तेमाल किया गया है।
पावर और परफॉर्मेंस
बीएमडब्ल्यू एस1000आर में 999सीसी, लिक्यूड कूल्ड, 4 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 163 बीएचपी का पावर और 112 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क देता है।
इसके अलावा इसमें एबीएस, ऑटोमैटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, गियरशिफ्ट असिस्ट, फोर राइड मोड्स, डायनैमिन ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल आदि फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
बीएमडब्ल्यू एस1000आर का इन बाइक से है मुकाबला
नकेड स्पोर्ट बाइक पसंद करने वाले के लिए बीएमडब्ल्यू एस1000आर एक शानदार बाइक है। लेकिन 1000सीसी सेगमेंट बाइक में इसकी कीमत काफी ज्यादा है।
अधिक कीमत का कारण ये भी है कि कंपनी कम्प्लीटली बिल्टअप यूनिट (सीबीयू) के रूप में इस बाइक को आयात करके भारत बेचेगी।
इस सेगमेंट में अन्य बाइक जैसे कावासाकी जेड1000, होंडा सीबी1000आर और यामाहा एफजे1 की कीमत बीएमडब्ल्यू एस1000आर से लगभग आधी है। इन बाइक की कीमत 10-14 लाख रुपए है।