फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Benelli launched three new bikes in india know the features and price

Benelli ने दोबारा लांच की अपनी तीन बाइक्स, देखें क्या है कीमत और फीचर्स

Tue, 04 Dec 2018 03:35 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Benelli launched three new bikes in india know the features and price
DSK-Benelli TNT 300

इटैलियन बाइक निर्माता कंपनी Benelli ने महावीर ग्रुप के साथ मिलकर भारत में दोबारा वापसी कर ली है। कंपनी ने अपनी तीन बाइक्स  Benelli TNT 300, Benelli 302R और Benelli TNT 600i को एक फिर से भारतीय मार्केट में पेश किया है। जिनमें फीचर्स और कीमत को लेकर काफी बदलाव भी किए गए हैं। आइए बताते हैं विस्तार से तीनों बाइक्स के फीचर्स।

विज्ञापन


बेनेली टीएनटी 300

इस बाइक को बेनेली की एंट्री लेवल की बाइक कहा जाता है जिसमें कंपनी ने 300 सीसी का  ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया है, जो 11,500 आरपीएम पर 37 बीएचपी की पावर और 10,000 आरपीएम पर 26.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के फ्रंट में ट्विन-पिस्टन कैलिपर्स के साथ 260 एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क दिया गया है। जिसे ड्यूल चैनल एबीएस से भी लैस किया गया है।

विज्ञापन

Benelli launched three new bikes in india know the features and price
benelli 302 r

बेनेली 302आर 
बेनेली की इन दोनों बाइक्स में  टीएनटी 300 वाला ही इंजन दिया गया है। जिसमें इंजन की पावर में इजाफा किया गया है जो 11,500 आरपीएम पर 38 बीएचपी की पावर देता है, हालांकि इसके टार्क में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है।
 

बेनेली टीएनटी 600आई

बेनेली टीएनटी 600आई की बात करें, तो पिछली बार यह बाइक कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल थी। जिसमें 600 सीसी का इन-लाइन, चार-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 85 बीएचपी की पावर और 54.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Benelli launched three new bikes in india know the features and price
DSK Benelli

बात करें कीमत की तो कंपनी ने Benelli TNT 300 की कीमत 3.50 लाख, Benelli 302R की कीमत 3.70 लाख और Benelli TNT 600i 6.20 लाख रुपए रखी है। जो पहले की तुलना में ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed