Benelli ने दोबारा लांच की अपनी तीन बाइक्स, देखें क्या है कीमत और फीचर्स
इटैलियन बाइक निर्माता कंपनी Benelli ने महावीर ग्रुप के साथ मिलकर भारत में दोबारा वापसी कर ली है। कंपनी ने अपनी तीन बाइक्स Benelli TNT 300, Benelli 302R और Benelli TNT 600i को एक फिर से भारतीय मार्केट में पेश किया है। जिनमें फीचर्स और कीमत को लेकर काफी बदलाव भी किए गए हैं। आइए बताते हैं विस्तार से तीनों बाइक्स के फीचर्स।
बेनेली टीएनटी 300
इस बाइक को बेनेली की एंट्री लेवल की बाइक कहा जाता है जिसमें कंपनी ने 300 सीसी का ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया है, जो 11,500 आरपीएम पर 37 बीएचपी की पावर और 10,000 आरपीएम पर 26.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के फ्रंट में ट्विन-पिस्टन कैलिपर्स के साथ 260 एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क दिया गया है। जिसे ड्यूल चैनल एबीएस से भी लैस किया गया है।
बेनेली 302आर
बेनेली की इन दोनों बाइक्स में टीएनटी 300 वाला ही इंजन दिया गया है। जिसमें इंजन की पावर में इजाफा किया गया है जो 11,500 आरपीएम पर 38 बीएचपी की पावर देता है, हालांकि इसके टार्क में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है।
बेनेली टीएनटी 600आई
बेनेली टीएनटी 600आई की बात करें, तो पिछली बार यह बाइक कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल थी। जिसमें 600 सीसी का इन-लाइन, चार-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 85 बीएचपी की पावर और 54.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
बात करें कीमत की तो कंपनी ने Benelli TNT 300 की कीमत 3.50 लाख, Benelli 302R की कीमत 3.70 लाख और Benelli TNT 600i 6.20 लाख रुपए रखी है। जो पहले की तुलना में ज्यादा है।