{"_id":"5b77fe7542c792463f79368e","slug":"benelli-imperiale-400-is-ready-to-come-in-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बाइक को देखकर भूल जाएंगे रॉयल एनफील्ड की बुलेट","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
इस बाइक को देखकर भूल जाएंगे रॉयल एनफील्ड की बुलेट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
imperiale400
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की सबसे पुरानी मोटरसाइकल बनाने वाली कंपनी Benelli की इंपेरियल 400 क्रूजर बाइक जल्द भारत में लांच होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को 2019 तक भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को सबसे पहले ईआईसीएमए 2017 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। इस लेटेस्ट बाइक को रेट्रो क्रूजर बाइक का लुक दिया है।
विज्ञापन
कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Dante Bustos के अनुसार इम्पीरीयल 400 बाइक कंपनी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बाइक होगी जिसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइकों से होगा।
विज्ञापन
भारतीय मार्केट में 350-500 सीसी बाइक के सेगमेंट में अब तक सिर्फ रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का ही कब्जा है लेकिन आने वाले दिनों नें रॉयल एनफील्ड की मुश्किलें बढ़ने वाली है क्योंकि हार्ले डेविडसन भी 250-300 सीसी की बाइक भारत में लांच करने वाला है।
विज्ञापन
अब बेनेली ने भी अपनी 400 सीसी की बाइक को भारत में लांच करने की घोषणा कर दी है। अब मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखना एनफील्ड के सामने एक बड़ी चुनौती है।