फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   bajaj to export discover 100 t to international markets

अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात होगी डिस्कवर 100T

Tue, 15 Jan 2013 04:10 PM IST
bikedekho.com
bikedekho.com Updated Tue, 15 Jan 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
bajaj to export discover 100 t to international markets

देश की दूसरी सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो अपनी 100cc की नई प्रीमियम बाइक डिस्कवर 100T को भारतीय बाजार में लांच करने के बाद अगले चार से पांच महीने में इसके निर्यात की तैयारी कर रही है। एक अधिकारी के मुताबिक कंपनी नई बाइक को आमामी चार से पांच महीने में दुनिया के बाजार में निर्यात करना शुरू कर देगी।

विज्ञापन


बजाज ऑटो के जनरल मैनेजर (सेल्स) आर चंद्रशेखर ने बताया कि अभी कंपनी घरेलू बाजार पर ध्यान दे रही है। उम्मीद की जा रही है कि चार से पांच महीने बाद हम नई मोटरसाइकिल का निर्यात शुरू कर देंगे। बजाज पहले से ही पल्सर और डिस्कवर का दक्षिण अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, मलेशिया और इंडोनेशिया के बाजार में निर्यात कर रही है।
विज्ञापन


बजाज ने कुछ दिन पहले ही अपनी 100cc की प्रीमियम बाइक 'डिस्कवर 100T' को लांच किया है। इसकी दिल्ली में एक्स- शोरूम कीमत 50,500 रुपये रखी गई है। बजाज की यह बाइक देश में मौजूद 100cc की महंगी बाइक्स में से एक है। नई बाइक में बजाज ने 4-वाल्व DTS-i टेक्नोलॉजी के इंजन का इस्तेमाल किया है। एडवांस टेक्नोलॉजी वाले इस इंजन की इसी सेग्मेंट के दूसरे इंजन से ज्यादा पॉवर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजाज की नई बाइक की 10bhp क्षमता है, जो कि 100cc की अन्य बाइक्स से 30 फीसदी तक ज्यादा है। कंपनी का दावा है कि डिस्कवर 100T 87 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी। लांचिंग के मौके पर कंपनी की तरफ से बताया गया कि डिस्कवर 100T की 125cc की बाइक के बराबर क्षमता है और इसका माइलेज 100cc मोटरसाइकिल के बराबर है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed