फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Bajaj pulsar 125 cc bike launch ,know all updates with price of this bike

Bajaj pulsar एकदम नए अवतार में होगी लांच, आप पहले ही जान लें इसकी खासियत

Mon, 15 Oct 2018 03:52 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Bajaj pulsar 125 cc bike launch ,know all updates with price of  this bike
Bajaj Pulsar NS200

देश की सबसे मशहुर बाइक निर्माता कंपनी बजाज ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक पल्सर  को नए अवतार में लांच कर दिया है। 125 सीसी की इस बाइक में ड्यूल सीट सेट-अप, बेली पैन मैट कलर स्कीम में दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 इस बाइक में फ्यूल इंजेक्शन और सीबीएस जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। 

साथ ही इसमें टेलिस्कोपिक फॉर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन भी दिए गए हैं। इसके फ्रंट में 240 एमएम पावर ब्रेक और बैक में 130 एमएम ड्रम ब्रेक दिया गया हैं। नई बजाज पल्सर में कंपनी ने 124.4 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4 वाल्व फ्यूल इंजेक्टेड एयर-कूल्ड डीटीएस-आई इंजन दिया है जो कि 12 एचपी की पावर और 11एनएम का टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। 
विज्ञापन


नई बजाज पल्सर का कुल वजन 126.5 किलो है वहीं इस बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 170 एमएम और व्हीलबेस 1,325 एमएम होगा। हालांकि इस बजाज पल्सर के नए अवतार को अभी पोलैंड में लांच किया गया है। उम्मीद है, इसे भारत में भी जल्द लांच किया जा सकता है।  पोलैंड में लांच हुई इस बाइक की कीमत कंपनी ने 7,999 पोलैंड करेंसी रखी है जो कि भारतीय रुपये के हिसाब से 1.59 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, बजाज ऑटो की कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5,02,009 इकाइयों पर पहुंच गयी। कंपनी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। पिछले साल कंपनी का यह आंकडा सितंबर में कुल 4,28,752 इकाई था। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि आलोच्य महीने में उसकी घरेलू बिक्री पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़कर 3,11,503 इकाइयों पर पहुंच गयी। जहां इस दौरान घरेलू बाजार में मोटरसाइकिलों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 2,73,029 इकाइयों पर पहुंच गयी।


वहीं व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 34,361 इकाइयों से बढ़कर 38,474 इकाइयों पर पहुंच गई है। कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसने 1,90,506 वाहन निर्यात किये। यह पिछले साल के सितंबर की 1,46,973 इकाइयों की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed