{"_id":"5bb9e61e867a5567f74227e3","slug":"bajaj-is-giving-bumper-discount-on-pulsar-platina-and-many-more-bikes-know-the-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर, डिस्कवर, प्लेटिना सभी बाइक्स पर मिल रही है भारी छुट, बजाज ने कर दिया प्री फेस्टिव धमाका","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
पल्सर, डिस्कवर, प्लेटिना सभी बाइक्स पर मिल रही है भारी छुट, बजाज ने कर दिया प्री फेस्टिव धमाका
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
2018 Bajaj Avenger Street 220
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने त्यौहारों से पहले ही धमाका कर दिया है। दरअसल, बजाज अपने वाहनों पर नकद डिस्काउंट और फ्री इंश्योरेंस जैसे कई आॅफर दे रहा है। बजाज की बाइक खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। आइए बताते हैं कंपनी क्या कुछ लेकर आई है अपने ग्राहकों के लिए:
विज्ञापन
बजाज आॅटो द्वारा दिए जा रहे इस आफॅर के तहत आप 5 वर्षों तक फ्री डैमेज इंश्योरेंस कवर और 5 सर्विस फ्री पा सकते हैं। और इसी के साथ बजाज पल्सर, डिस्कवर, प्लेटिना और वी रेंज बाइक्स पर 5 साल तक की फ्री वारंटी भी दे रही है।
विज्ञापन
इस 5-5-5 के क्रम को देखते हुए इस आॅफर का नाम भी 5-5-5 रखा गया है। बजाज की बाइक प्लेटिना खरीदने पर आपको 4,100 रुपये, पल्सर खरीदने पर 9,800 रुपये, बजाज वी खरीदने पर 5,200 रुपये और डिस्कवर खरीदने पर 4,800 रुपये तक आप बचा सकते हें।
विज्ञापन
बता दें, बजाज अपनी बाइक पल्सर पर सिर्फ कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल, असम और महाराष्ट् में खरीदने वालों के लिए फ्री इंश्योरेंस का ऑफर दे रहा है। गौरतलब हो, हाल ही में बजाज ने अपनी बाइक्स की कीमत में लगभग 6 हजार रुपये तक इजाफा किया है।
फिलहाल, बजाज का यह ऑफर 5 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। जिससे कंपनी को उम्मीद है कि बाइक की ब्रिकी में इजाफा होगा।