{"_id":"59f05dc84f1c1bd8538b8fd9","slug":"bajaj-auto-to-launch-soon-400cc-avenger-cruiser-to-take-on-royal-enfields","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने बजाज उतार रही 400 सीसी Avenger ","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने बजाज उतार रही 400 सीसी Avenger
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 25 Oct 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Avenger 400
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में मिड-सेग्मेंट मोटरसाइकिल के मार्केट पर कब्जा करने वाली रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए बजाज ऑटो अपनी एवेंजर बाइक का नया वर्जन लाने जा रही है। कुछ समय पहले फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में बताया था कि बजाज 400 सीसी एवेंजर क्रूजर मोटरसाइकिल विकसित कर रही है। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि बजाज एवेंजर का नया वैरिएंट आने वाला है।
पढ़ें: 1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस
नई बजाज एवेंजर को मार्च 2018 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। 400 सीसी की एवेंजर का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड Thunderbird 350 और Thunderbird 500 twins से रहेगा। इसके अलावा इसके निशाने पर यूएम रेनेगेड सीरीज भी रहेगी।
विज्ञापन
Avenger 400 में बजाज डोमिनार वाला 373 सीसी का इंजन दिया हो सकता है। यह इंजन 35 बीएचपी की पावर और 35 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इससे पहले एवेंजर में बजाज पल्सर का इंजन भी लगाया जा चुका है। वर्तमान बजाज एवेंजर में भी पल्सर 150 और 220 का इंजन लगा है। माना जा रहा है कि 400 सीसी वैरिएंट के लिए बाइक के फ्रेम को भी बदला जाएगा।