बाजार में आईं दो सुपर बाइक, बजाज करेगी बिक्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रिया की टू व्हीलर कंपनी केटीएम ने भारतीय बाजार में अपनी दो सुपर बाइक लॉन्च कर दी हैं। KTM RC390 और KTM RC200 काफी समय से चर्चा में थी।
भारतीय बाजार में केटीएम आरसी बाइक की कीमत 2.05 लाख रुपए और केटीएम आरसी 1.6 लाख रुपए रुपए तय की गई है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, इन बाइक को भारत में बजाज के शोरूम के जरिए बेचने की योजना है।
बजाज ऑटो की ऑस्ट्रियन कंपनी केटीएम में 48 फीसदी हिस्सेदारी है।
केटीएम आरसी390
केटीएम आरसी390 काफी आकर्षक बाइक है। इस बाइक का वजन 147 किलोग्राम है। केटीएम की आरसी390 भारतीय बाजार में हीरो करिज्मा, बजाज पल्सर 375, होंडा सीबीआर 300आर और कावासाकी निंजा 300 को अच्छी टक्कर दे सकती है।
कंपनी ने इसमें नए क्लिप-ऑन हेंडलबार दिए हैं जो राइडिंग को बहुत ही शानदार बनाते हैं।
इसमें 375 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक इंजन लगा है जो 43 पीएस का पावर देता है। इसका इंधन टैंक 9.5 लीटर का जिसमें 1.5 लीटर इंधन रिजर्व में रहता है।
केटीएम आरसी200
केटीएम अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक आरसी200 को सबसे पहले मिलान में ईआईसीएमए मोटरसाईकिल शो में प्रदर्शित किया था।
कंपनी 200सीसी-250सीसी सेगमेंट में केटीएम आरसी200 बाइक का मुकाबला होंडा सीबीआर250आर और हीरो करिज्मा जेडएमआर से होगा।
केटीएम आरसी200 की कीमत 1.60 लाख रुपए है।