{"_id":"5a55df0e4f1c1b3e198b5ecf","slug":"bajaj-auto-launched-2018-discover-110-and-discover-125-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजाज ने लॉन्च की नई डिस्कवर, कीमत 50,176 रुपए से शुरू","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
बजाज ने लॉन्च की नई डिस्कवर, कीमत 50,176 रुपए से शुरू
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 10 Jan 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Discover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने 2018 डिस्कवर रेंज लॉन्च की है। नई डिस्कवर 110 की कीमत 50,176 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) और नई डिस्कवर 125 की कीमत 53,171 रुपए रखी गई है। इसके अलावा डिस्क ब्रेक वाली 2018 बजाज डिस्कवर 125 के लिए 55,994 रुपए खर्च करने होंगे।
नई रेंज के जरिए डिस्कवर ने एक बार फिर 110 सीसी सेगमेंट में एंट्री की है। इससे पहले सिर्फ 125 सीसी डिस्कवर ही मिल रही थी। कंपनी ने बाइक में कई फीचर्स भी जोड़े हैं।
विज्ञापन
नई रेंज के जरिए डिस्कवर ने एक बार फिर 110 सीसी सेगमेंट में एंट्री की है। इससे पहले सिर्फ 125 सीसी डिस्कवर ही मिल रही थी। कंपनी ने बाइक में कई फीचर्स भी जोड़े हैं।
विज्ञापन
इंजन और फीचर्स
Bajaj Discover 110
नए फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर, डुअल-टैक्सचर्ड सीट और चीजें जोड़ी गई हैं। दोनों मॉडल्स का मुकाबला होंडा सीवी शाइन और हीरो ग्लैमर से रहेगा।
इंजन की बात करें तो डिस्कवर 110 में कंपनी ने 110 सीसी, सिंगल सिलंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया है, जो 8.5 बीएचपी की पावर और 9.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डिस्कवर 125 में 125सीसी एयरकूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है।