फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   2022 TVS Apache RTR 200 4V bike launched in India at Rs 1.33 lakh

2022 Apache RTR 200 4V: भारत में लॉन्च हुई ये धांसू बाइक, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Tue, 30 Nov 2021 06:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 30 Nov 2021 06:41 PM IST
सार

बाइक अभी भी तीन राइडिंग मोड्स स्पोर्ट, अर्बन और रेन मोड में आती है। यह इस सेगमेंट की अकेली बाइक है, जो तीन मोड्स के साथ आती है...

विज्ञापन
2022 TVS Apache RTR 200 4V bike launched in India at Rs 1.33 lakh
2022 TVS Apache RTR 200 4V - फोटो : TVS

विस्तार

TVS मोटर कंपनी ने मंगलवार को अपनी नई 2022 Apache RTR 200 4V लॉन्च करने का एलान किया है। कंपनी ने नई बाइक को तीन नए रंगों ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू रंग में उतारा है। कंपनी ने इस बाइक में नए हेडलैंप्स तो दिए ही हैं, साथ ही सिग्नेचर DRL (डेटाइम रनिंग लाइट्स) भी दी हैं।  

विज्ञापन


नई 2022 Apache RTR 200 4V की के डुअल चैनल एबीएस की एक्स-शोरूम कीमत 1,38,890 रुपये रखी है। वहीं सिगल चैनल एबीएस सिस्टम की एक्स-शोरूम कीमत 1,33,890 रुपये रखी है। कंपनी ने बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। बाइक अभी भी तीन राइडिंग मोड्स स्पोर्ट, अर्बन और रेन मोड में आती है। यह इस सेगमेंट की अकेली बाइक है, जो तीन मोड्स के साथ आती है। दूसरी हाइलाइट्स की बात करें तो नए मॉडल में प्रीलोड एडजस्टेबल शोवा फ्रंट सस्पेंशन, TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, शोवा रिअर मोनोशॉक और एडजस्टेबल ब्रेक्स और क्लच लीवर मिलता है।
विज्ञापन


बाइक में 197.75 सीसी का सिंगल सिलंडर 4-वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जो 8,500 आरपीएम पर 20.2 बीएचपी की पावर और 7500 आरपीएम पर 16.8 एनएम का पीक टॉर्क देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed