{"_id":"5a28c3384f1c1b9e678c014a","slug":"2018-honda-goldwing-cruiser-motorcycle-launched-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होंडा ने लॉन्च की अपनी सबसे महंगी बाइक Goldwing, इसमें है रिवर्स गियर जैसे फीचर्स","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
होंडा ने लॉन्च की अपनी सबसे महंगी बाइक Goldwing, इसमें है रिवर्स गियर जैसे फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
honda goldwing 2018
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में तीसरी जेनरेशन वाली Goldwing क्रूजर बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। भारतीय बाजार में यह कंपनी की सबसे महंगी बाइक है। इसकी कीमत 26.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
पढ़ें: टीवीएस ने लॉन्च की अपनी सबसे पावरफुल अपाचे, 160kmph है टॉप स्पीड
कंपनी ने नए वर्जन में ना सिर्फ वजन को कम किया है बल्कि कीमत भी पहले से कम रखी है। नई Goldwing बाइक पुरानी के मुकाबले 2 लाख रुपए सस्ती और वजन में 40 किग्रा कम है। हालांकि यह अभी भी 378 किग्रा वजन की है।

Trending Videos
बाइक में है रिवर्स गियर और एप्पल कारप्ले
honda goldwing
नई गोल्ड विंग बाइक की खासियत इसमें लगा होंडा का लिक्विड कूल्ड, 6-सिलिंडर इंजन है। बाइक पहले से ज्यादा हल्की और फ्यूल एफिशिएंट है। बाइक में ट्रांसमिशन के दो विकल्प दिए गए हैं। ग्राहक साधारण 6-स्पीड ट्रांसमिशन और होंडा के नए DCT ट्रांसमिशन में से किसी एक को चुन सकते हैं।
नए DCT ट्रांसमिशन के जरिए बाइक में रिवर्स गियर भी दिया गया है। यह भी बताते चलें कि यह पहली बाइक है जिसमें Apple CarPlay दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स मोटरसाइकिल से अपना आईफोन कनेक्ट कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल म्यूजिक, मैप जैसे फीचर्स में कर सकते हैं। बाइक का 1833 सीसी इंजन 116 बीएचपी की पावर और 167 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में चार बाइक राइडिंग मोड, होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह बाइक दो वैरिएंट- गोल्ड विंग और गोल्ड विंग DCT में आती है। पुराने मॉडल वाली गोल्ड विंग को भारत में 32 लाख रुपए में बेचा जाता है।