फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   TVS Apache RR 310 Launched: Price, Specification and Features

Apache RR 310: टीवीएस ने लॉन्च की अपनी सबसे पावरफुल अपाचे, 160kmph है टॉप स्पीड

Thu, 07 Dec 2017 09:46 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 07 Dec 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
TVS Apache RR 310 Launched: Price, Specification and Features
TVS Apache RR 310
टीवीएस की बहुप्रतीक्षित बाइक अपाचे  RR 310 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 2.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। हालांकि यह कीमत राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। बाइक के लिए बुकिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। बाइक की खास बात इसका दमदार इंजन है। इसकी टॉप स्पीड 160 Kmph की है। 
विज्ञापन

बाइक का इंजन और फीचर्स

TVS Apache RR 310 Launched: Price, Specification and Features
TVS Apache RR 310
टीवीएस की इस बाइक में 313 सीसी की सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 34 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

अपाचे आरआर 310 में कंपनी ने Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हल्का फ्रेम दिया गया है। बाइक में अपसाइड डाउन फोर्क अपफ्रंट, WP रियर मोनोशॉक, स्लिपर क्लच, अग्रेसिव फ्यूल टैंक, शार्प टैंक पैनल, जैसे अच्छे फीचर्स हैं। इसका सीधा मुकाबला केटीएम RC 390, बेनेली 302R और कावासाकी Ninja 300 से रहेगा। हालांकि यह 350 सीसी वाली रॉयल एनफील्ड के मुकाबले पर भी देखा जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed