{"_id":"0d6cb53cd9dc94c07574e9c912e575c6","slug":"2015-tvs-phoenix-125-launched-at-rs-51-990-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवीएस ने उतारी 51,990 रुपए में नई 125सीसी बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
टीवीएस ने उतारी 51,990 रुपए में नई 125सीसी बाइक
Updated Thu, 30 Apr 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई स्थित टू व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी बाइक फीनिक्स 125 का अपडेट वर्जन 2015 बाजार में उतारा है। नई टीवीएस फीनिक्स 125 दो ट्रिम्स ड्रम और डिस्क में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 51,990 रुपए और 55,899 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
विज्ञापन
नई फीनिक्स में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नए बॉडी ग्राफिक्स के साथ ही व्हीकल लोकेटर चाबी जैसा नया फीचर शामिल किया गया है। हालांकि बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
हेड लैम्प को अपग्रेड करके एलईडी पायलट लैम्प लगाएं गए हैं और फ्यूल टैंक का डिजाइन भी बदला गया है।
ये 6 स्पॉक अलॉय व्हील के साथ है। कंपनी ने इसमें 124.5सीसी इंजन इस्तेमाल किया है जो 10.85बीएचपी पावर और 10.8एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह 4 स्पीड का गियरबॉक्स के साथ दौड़ती है। कंपनी का दावा है कि यह 67 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है।
विज्ञापन