फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   2015 Indian Scout unvieled in India, priced at Rs. 11.99 lakh

यूएस के बाद भारत में आ रही है ये बाइक, बुकिंग शुरू

Thu, 28 Aug 2014 02:01 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
2015 Indian Scout unvieled in India, priced at Rs. 11.99 lakh

अमेरिका की मोटरसाइकिल कंपनी पॉलारिस अपने सब्सिडरी ब्रांड 'इंडियन मोटरसाइकल्स' के तहत भारतीय बाजार में 2014 इंडियन चीफ रेंज उतार चुकी है। कंपनी ने 2015 की तैयारी भी कर ली है, इंडियन मोटरसाइकल्स ने 2015 इंडियन स्कॉट बाइक की बुकिंग शुरू कर चुकी है।

विज्ञापन


2015 इंडियन स्कॉट बाइक की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है। ये बाइक 1131सीसी, लिक्वड कूल्ड वी-ट्विन इंजन पर काम करती है।

2015 इंडियन स्कॉट बाइक के बारे में बात करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर, पॉलारिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पंकज दूबे ने कहा 'यूएस में इंडियन स्कॉट लॉन्च पूरी तरह कामयाब रहा, बाइक के दीवाना में इस बाइक को लेकर काफी उत्साह है। नए मॉडल को पुरानी विरासत और नई मॉर्डन तकनीकी के साथ डिजाइन किया गया है। अब हम भारतीय बाइक दीवानो को जल्द इंडियन स्कॉट से रू-ब-रू करने वाले हैं।'
विज्ञापन

एक नजर फीचर्स पर

2015 Indian Scout unvieled in India, priced at Rs. 11.99 lakh

इंडियन स्कॉट मोटरसाइकिल का 1131सीसी वी-टि्वन लिक्वड कूल्ड इंजन 100 बीएपी पावर और 98एनएम टॉर्क देने में सक्षम है। बिना फ्यूल के इस बाइक का वजन 244 किग्रा है और इसका व्हीलबेस 1562एमएम दिया गया है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 135एमएम है।

इंडियन स्कॉट 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ दौड़ती है। इंजन को पावर व्हील तक एक बेल्ट ड्राइव के जरिए पहुंचता है यानि इसमें चेन नहीं है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें एबीएस स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है।

भारतीय बाजार में इंडियन स्कॉट बाइक का मुकाबला हार्ले डेविडसन हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed