{"_id":"6374e687570d166c1a070291","slug":"better-variant-of-citroen-c3-may-come-soon-know-what-will-be-the-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen C3: जल्द आ सकता है सिट्रॉएन सी3 का बेहतर वैरिएंट, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स और क्या होगी कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen C3: जल्द आ सकता है सिट्रॉएन सी3 का बेहतर वैरिएंट, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स और क्या होगी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:14 PM IST
सार
सिट्रॉएन की ओर से जुलाई महीने में पेश की गई सी3 का नया वैरिएंट भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only
- फोटो : citroen india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फ्रेंच कार बनाने वाली कंपनी सिट्रॉएन की ओर से जल्द ही सी3 का नया वैरिएंट लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सड़कों पर मौजूदा सी3 से बेहतर वैरिएंट नजर आया है। सिट्रॉएन सी3 के नए वैरिएंट में कौन से फीचर्स को जोड़ा जा सकता है और नए वैरिएंट की क्या कीमत होगी, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
होगा नया वैरिएंट लॉन्च
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : citroen india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिट्रॉएन की ओर से जल्द ही सी3 का नया वैरिएंट लाया जा सकता है। कंपनी इसकी तैयारी कर रही है। हाल में कुछ फोटो सोशल मीडिया पर आई हैं जिनमें मौजूदा सी3 से ज्यादा फीचर्स दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही नए वैरिएंट को भी ऑफर कर सकती है। मौजूदा समय में कंपनी सी3 के सिर्फ दो वैरिएंट ऑफर करती है, जिनमें लाइव और फील शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सी3 के नए वैरिएंट में कंपनी कुछ ऐसे फीचर्स को जोड़ सकती है, जो मौजूदा दो वैरिएंट्स में नहीं मिलते। इनमें पावर्ड ओआरवीएम, हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, छह एयरबैग्स, रियर कैमरा और रियर वाइपर के साथ वॉशर जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी नए वैरिएंट के साथ कुछ नए कलर्स के ऑप्शंस भी दे सकती है।
मौजूदा सिट्रॉएन सी3 में वायरलैस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। आगे और पीछे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए USB फास्ट चार्जर, मैनुअल एसी, प्लेन स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 4 स्पीकर्स सी3 में मिलते हैं। इसके अलावा एक्सेसरी पैकेज, 56 कस्टमाइज करने योग्य विकल्प इसके साथ ऑफर किए जाते हैं।
सिट्रॉएन सी3 में कंपनी की ओर से दो इंजन विकल्प दिए जाते हैं। इनमें पहला विकल्प 1.2-लीटर इंजन का है जो नैचुरल एस्पिरेटिड है। इस इंजन से कार को 80 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं दूसेर विकल्प के तौर पर कंपनी की ओर से सी3 में 1.2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन ऑफर किया जाता है। इस इंजन से सी3 को 109 बीएचपी की ताकत और 190 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। गियरबॉक्स में भी फाइव स्पीड मैनुअल और छह स्पीड मैनुअल शामिल के विकल्प मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।