{"_id":"603e0eb4cab59209604a5cdd","slug":"bajaj-platina-2021-es-launched-in-india-bajaj-platina-100-es-specifications-bajaj-platina-100-es-price-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Platina 100 ES लॉन्च, बहुत कम कीमत पर मिला इलेक्ट्रिक स्टार्ट फीचर, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Platina 100 ES लॉन्च, बहुत कम कीमत पर मिला इलेक्ट्रिक स्टार्ट फीचर, जानें डिटेल्स
Tue, 02 Mar 2021 03:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 02 Mar 2021 03:40 PM IST
सार
नई Platina 100 Electric Start (ES) में स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है जो लंबी यात्राओं पर ज्यादा आरामदायक बनाने का दावा करती है। इस एंट्री लेवल बाइक से कंपनी को अपनी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Bajaj Platina 100 ES
- फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
विस्तार
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने मंगलवार को अपडेटेड Platina 100 Electric Start (ES) (प्लेटिना 100 इलेक्ट्रिक स्टार्ट) को लॉन्च किया गया है। यह बाइक प्लेटिना ब्रांड के 'कंफर्टेक टेक्नोलॉजी' के साथ आती है। यह बाइक भारत में सभी ऑथराइज्ड बजाज ऑटो डीलरशिप पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Trending Videos
नया सस्पेंशन
नई प्लेटिना में स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है जो लंबी यात्राओं पर ज्यादा आरामदायक बनाने का दावा करती है। सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के यात्रा अनुभव के लिए बाइक को ट्यूबलेस टायर के साथ पेश किया गया है। इस एंट्री लेवल बाइक से कंपनी को अपनी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन स्पेसिफिकेशन
ऑल-न्यू प्लेटिना 100 इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक में 102 cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, एसओएचसी, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,500 rpm पर अधिकतम 7.9 PS का पावर और 5,500 rpm पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में ट्रांसमिशन विकल्प में 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
लुक और डिजाइन
बाइक के लुक की बात करें तो बाइक नए में रियरव्यू मिरर दिए गए हैं। इससे राइडर को देखने में ज्यादा सहूलियत होगी। साथ ही इससे बाइक का लुक भी बेहतर बनाता है। नई बाइक को दो कलर ऑप्शन - कॉकटेल वाइन रेड और एबोनी ब्लैक में सिल्वर डिकल्स के साथ लॉन्च किया गया है।
बाइक के फीचर्स
ऑल-न्यू प्लेटिना इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक की कुछ अहम फीचर्स -
- ट्यूबलेस टायर
- 20 फीसदी लंबा फ्रंट और रियर सस्पेंशन
- लंबी सीट
- एलईडी डीआरएल हेडलैंप
- रबर के चौड़े फुटपैड्स
नई तक्नीक से लैस बाइक
बजाज ऑटो लिमिटेड के मार्केटिंग हेड नारायण सुंदररमन ने नई बाइक की लॉन्चिंग पर कहा, "ब्रांड प्लेटिना में अपने सेगमेंट में सबसे आगे है इसका सबूत है कि इसके 70 लाख से ज्यादा संतुष्ट ग्राहक हैं। नई प्लैटिना 100ES को बहुत कीमत पर पेश किया गया है जो कि किक स्टार्ट राइडर्स को सेल्फ-स्टार्ट की सुविधा में अपग्रेड करने की अनुमति देता है। साथ ही यह बाइक कम्फर्ट-टेक तकनीक से भी लैस है।"
कीमत
ऑल-न्यू प्लेटिना 100 इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक को दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 53,920 रुपये में लॉन्च किया है।