भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की इलेक्ट्रिक ईकाई चेतक की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर चेतक को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी का इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर किन खूबियों के साथ आता है, कितनी क्षमता की मोटर और बैटरी इसमें दी जाती है और जिस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है, क्या उतनी कीमत में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा।
देखने में कैसा है
2 of 13
For Reference Only
- फोटो : chetak
पहली नजर में स्कूटर को देखने पर आपको बाजार में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से थोड़ा अलग लगेगा। अगर मौजूदा स्कूटर्स में बात की जाए तो यह यामाहा के फैसिनो से मिलता-जुलता है। कंपनी ने पुराने दौर के आईसी इंजन वाले बजाज चेतक की तरह ही इसमें भी राउंड लाइट्स दी हैं जो देखने में काफी सुंदर लगती है। स्कूटर की फिट एंड फिनिश भी अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर के मुकाबले काफी अच्छी और प्रीमियम लगती है।
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
कितनी दमदार है मोटर और बैटरी
3 of 13
For Reference Only
- फोटो : chetak
चेतक इलेक्ट्रिक की ओर से हमें इस स्कूटर को टेस्ट करने का मौका मिला। कंपनी ने स्कूटर को बेहतरीन तरीके से डिजाइन करने के साथ ही पावरफुल मोटर दी है जिससे इसे 7.5 बीएचपी और 10.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्कूटर में मिलने वाली बैटरी को चार्ज करने में 3.5 घंटे से लेकर चार घंटे तक का समय लगता है। इसके बाद कंपनी के मुताबिक यह 90 किलोमीटर की रेंज देता है, लेकिन जब हमने इसे चलाया तो यह करीब 80 से 85 किलोमीटर के बीच की रेंज दे रहा था। बैटरी की रेंज बढ़ाने के लिए इसमें रीजनरेटिव तकनीक को भी दिया गया है जिससे ट्रैफिक या अन्य ड्राइविंग कंडीशंस में स्कूटर चलाते समय भी बैटरी चार्ज होती है, जिससे ड्राइविंग रेंज बढ़ती है।
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
किफायती है स्कूटर
4 of 13
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी का कहना है कि स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब तीन यूनिट के आस-पास बिजली खर्च होती है। अगर कैलकुलेशन किया जाए तो तीन यूनिट बिजली में इससे 80 किलोमीटर का सफर किया जा सकता है, और अगर एक यूनिट बिजली का दाम छह से सात रुपये के बीच भी रखा जाए तो इसे सिर्फ 20 रुपये में चार्ज किया जा सकता है। बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 20 रुपये में 80 किलोमीटर का सफर किया जा सकता है। इस कारण यह पेट्रोल स्कूटर और बाइक के मुकाबले चलाने में काफी सस्ता है।
यह भी पढ़ें -स्टोरेज के मामले में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट
मिलता है की-लैस एक्सेस
5 of 13
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
चेतक इलेक्ट्रिक में आपको कार जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। स्कूटर के साथ एक रिमोट दिया जाता है, जिसे स्कूटर चलाने वाला व्यक्ति अपनी जेब में रख सकता है। एक निश्चित दूरी पर जाने के बाद स्कूटर काम करना बंद कर देता है जो सुरक्षा के लिए काफी अच्छी बात है। इसके अलावा जेब में रिमोट होने पर इसे बिना चाबी लगाए स्टार्ट या बंद किया जा सकता है। सामान्य स्कूटर में हैंडल के नीचे चाबी लगाई जाती है लेकिन इसमें एक बटन दिया गया है जिसे दबाने पर स्कूटर को लॉक या अनलॉक किया जाता है। इसका यह फीचर तब परेशान कर सकता है जब इसके रिमोट की बैटरी खराब या वीक हो जाए तो उस समय आपको दूसरे रिमोट की जरूरत पड़ सकती है। अगर रिमोट खो जाए तो भी आपको दूसरे रिमोट की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान