{"_id":"5c3d7efcbdec227368420e1b","slug":"whats-app-co-founder-jan-kaum-is-all-set-to-sale-his-10-porsches-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp के सह-संस्थापक Jan Koum बेच रहे एक साथ 10 लग्जरी गाडियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
WhatsApp के सह-संस्थापक Jan Koum बेच रहे एक साथ 10 लग्जरी गाडियां
Tue, 15 Jan 2019 12:04 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Porsches
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WhatsApp के सीईओ (Jan Koum) ने इसी साल से अपने पद से इस्तीफा दिया है। कौम के इस इस्तीफे के पीछे वजह डाटा की प्राइवेसी बताई गई। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक गुडिंग एंड कंपनी ने खुलासा किया है कि वह इस साल मार्च में अमीलिया द्वीप पर व्हाट्सएप के सह-संस्थापक जान कौम की 10 Porsches कारों को पेश करेगी।
विज्ञापन
इस समय व्हाट्सएप के सह-संस्थापक अपने गैरेज में कुछ चुनिंदा गाड़ियां रखना चाहते हैं। उनके लिए यह सिर्फ अपने गैराज को साफ करने का तरीका है लेकिन दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार पोर्श की एकसाथ 10 गाड़ियों की बिक्री की खबरें आश्चर्यचकित करती हैं।
विज्ञापन
कौम को दुर्लभ पोर्श गाड़ियों से गहरा प्रेम है। इनके संग्रह में पिछले 25 वर्षों से कई ऐसे मॉडल शामिल हैं जो अनोखे हैं। इनके पास 1990 के दशक के 911 से लेकर 964 Carrera RS Lightweight, 964 Carrera भी मौजूद है बता दें, 964 Carrera की मात्र 55 यूनिट सेल के लिए बनाई गई थी। जिनमें से एक कौम के पास है। वहीं 993 Carrera भी कौम के पास मौजूद है।
विज्ञापन