फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Weekend Lockdown: Find out these new rules before getting out on the streets of Uttar Pradesh

वीकेंड लॉकडाउन: यूपी की सड़कों पर निकलने से पहले जान लें नए नियम

Sun, 19 Jul 2020 11:07 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 19 Jul 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Weekend Lockdown: Find out these new rules before getting out on the streets of Uttar Pradesh
सांकेतिक - फोटो : PTI

देशभर में कोरोना वायरस ने 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। हर रोज अब करीब 30000 कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि 6 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक बीमारी को हरा कर अपने घरों को वापस आ चुके हैं। ऐसे में हर जगह अब कोरोना के वैक्सीन का इंतजार हो रहा है। लेकिन जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। यही कारण है कि अलग-अलग राज्य हालात के मुताबिक कोरोना को लेकर अपनी रणनीति बदल रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश भी शामिल हो गया है।

विज्ञापन


यूपी में सरकार की तरफ से वीकेंड लॉकडाउन लागू किया गया है। यानी अगर आप शनिवार या रविवार को आम दिनों की तरह सड़क पर अपने वाहन से आवाजाही करते हैं, तो पुलिस आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में आज की हमारी यह खबर आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है, जहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वीकेंड लॉकडाउन में आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

लॉकडाउन में इन्हें है छूट


उत्तर प्रदेश के मिनी लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा कोरोना वारियर्स, सैनेटाइजेशन और डोर-स्टेप डिलीवरी स्टाफ की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। 


माल वाहकों को हरी झंडी


वीकेंड लॉकडाउन के दौरान माल वाहक गाड़ियों को भी प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा।

पेट्रोल पंप और राजमार्ग


वीकेंड लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग खुले रहेंगे। इसके अलावा इन राजमार्गों पर मौजूद पेट्रोल पंप भी चालू रहेंगे। 
 

बढ़ेगी निगरानी


वीकेंड लॉकडाउन के दौरान राज्य की सीमाओं, खास तौर पर नोएडा और दिल्ली के बीच निगरानी बढ़ाई जाएगी। प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले और आवश्यक सेवाओं में शामिल नहीं रहने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

पहले जैसे रहेंगे ये नियम


यात्रा करते समय मास्क पहनना या गाड़ी के अंदर कई लोगों की संख्या पहले जैसे ही रहेगी। 

इन पर होगी कार्रवाई


जो वाहन आवश्यक सेवाओं का हिस्सा नहीं होंगे, उन्हें रोक दिया जाएगा। पाबंदियों को तोड़ने वालों को दंडित किया जाएगा। 

ई-पास होगा जरूरी


वीकेंड लॉकडाउन के दौरान राज्य की सीमा पार करने के लिए उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की तरफ से जारी किए गए ई-पास की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed