{"_id":"5f404dbfd2b4b113db552394","slug":"vehicle-insurance-will-not-renew-without-pollution-certificate-irdai-gave","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना अब रिन्यू नहीं होगा वाहनों का बीमा, आईआरडीएआई ने दिए निर्देश","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना अब रिन्यू नहीं होगा वाहनों का बीमा, आईआरडीएआई ने दिए निर्देश
Sat, 22 Aug 2020 04:12 AM IST
संजीव कुमार झा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 22 Aug 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना वाहनों का बीमा रिन्यू नहीं होगा। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकारण (आईआरडीएआई) ने इस संबंध में सभी बीमा कंपनियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कंपनियां बीमा पॉलिसियों के रिन्यूअल के वक्त पॉलिसीधारकों से अनिवार्य रूप से वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की मांग करें। ये नियम दिल्ली एनसीआर में खासतौर पर मानने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
आईआरडीएआई ने परिपत्र में कहा है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली-एनसीआर को लेकर इस संबंध में आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर चिंता जताई है। ऐेस में बीमा कंपनियां सुनिश्चित करें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का ईमानदारी से पालन हो।
विज्ञापन
कोर्ट ने 2018 में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए बीमा कंपनियों को निर्देश दिया था कि वैध पीयूसी के बिना वाहनों का बीमा रिन्यू न किया जाए। संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 2019 के अनुसार भी वाहन धारक को पीयूसी रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन